Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़rajasthan school winter holidays : rajasthan schools closed winter vacation extended

Rajasthan School Winter Holidays : राजस्थान के इन स्कूलों में ठंड के चलते सर्दी की छुट्टी बढ़ाई गई

Rajasthan School Winter Holidays , School Closed : जयपुर में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले स्कूलों में 25 दिसंबर 2022 से 5 जनवरी 2

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 6 Jan 2023 05:57 AM
share Share

Rajasthan School Winter Holidays : राजस्थान के जयपुर में कड़ाके की ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। पहले इसे 5 जनवरी से बढ़ाकर 7 जनवरी किया गया था। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले स्कूलों में 25 दिसंबर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक सर्दी की छुट्टियां घोषित की गई थी। यह आदेश जयपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षकों और परीक्षाओं का समय पहले की तरह ही रहेगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में गणतंत्र दिवस की प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी पहले की तरह उपस्थित रहेंगे। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

इसके अलावा अलवर जिले में भी स्कूलों में 6 जनवरी और 7 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है। कई अन्य जिलों में 10 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं। जिले के डीएम को 15 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां करने या टाइम बदलने का अधिकार दिया गया है।

राजस्थान शिक्षा विभाग ने जिले के कलेक्टरों को दिया अवकाश या समय बदलने का अधिकार
शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश दिए हैं कि बढ़ती ठंड के मद्देनजर वे अपनी स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश या समय के परिवर्तन पर फैसला ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 15 जनवरी 2023 तक अधिकृत किया गया है। जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर जरूरी निर्णय लें। अब जिला स्तर पर शिक्षा अधिकारी मौसम के अनुसार स्कूलों के समय में परिवर्तन के साथ 15 जनवरी तक छुट्टियों की घोषणा कर सकते हैं।

जयपुर जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार हंस ने बताया कि अगर 7 जनवरी तक भी सर्दी का असर कम नहीं हुआ तो हम छुटि्टयां को 15 जनवरी तक आगे बढ़ाएंगे।

कोटा
कोटा में अत्यधिक सर्दी व शीतलहर को देखते हुए जिला कलेक्टर श्री ओपी बुनकर ने आदेश जारी कर राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में जिले में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया।
कड़ाके की सर्दी को देखते हुए कोचिंग संस्थानों का समय रहेगा प्रातः 8 से, जिला कलेक्टर श्री ओपी बुनकर ने किए आदेश जारी।

जोधपुर
-अत्यधिक शीतलहर के मद्देनज़र स्कूलों के संचालन का समय बदला,
-प्राथमिक विद्यालयों का संचालन समय प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक,
-अन्य कक्षाओं के संचालन का समय प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक रहेगा

प्रतापगढ़
जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने आदेश जारी कर बताया कि जिले में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए 6 व 7 जनवरी को अवकाश रहेगा।

श्रीगंगानगर
राजकीय और निजी विद्यालयों में 6 व 7 जनवरी को भी रहेगा शीतकालीन अवकाश
अत्यधिक शीत लहर, कोहरा और सर्दी के मददेनजर जिले के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिये 6 व 7 जनवरी 2023 को अवकाश रहेगा। 

- सवाई माधोपुर में 8वीं तक के स्कूलों की 10 जनवरी तक छुट्टियां घोषित।
- अजमेर में 10 जनवरी तक 5वीं तक की कक्षाओं की छुट्टियां घोषित की गई हैं।
- सीकर में 8वीं तक के स्कूलों की 7 जनवरी तक छुट्टियां की गई हैं।
- भीलवाड़ा में स्कूलों की छुट्टियां 11 जनवरी तक कर दी गई हैं।

- बारां जिले में 9 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया हैं।
- बीकानेर जिले में कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश सात जनवरी तक बढ़ाया।

राजस्थान में गलन भरी सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। जयपुर शहर में भी न्यूनतम तापमान बुधवार को 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। यह पिछले 5 साल में जनवरी का सबसे कम टेम्प्रेचर है। लोगों के हाथ-पांव सुन पड़ रहे हैं। गंगागर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं के अलावा भरतपुर और कोटा संभाग में घने कोहरे की चादर है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कड़ाके की इस सर्दी से लोगों को 7 जनवरी के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। 

Rajasthan School Holiday List 2023: वर्ष 2023 की स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट

   तिथि              छुट्टी           दिन
26 जनवरी    गणतंत्र दिवस    गुरूवार
5 फरवरी    मो. हजरत अली जन्मदिवस    रविवार
18 फरवरी    महाशिवरात्रि    शनिवार
7 मार्च    होलिका दहन    मंगलवार
8 मार्च    होली    बुद्धवार
30 मार्च    राम नवमी    गुरूवार
04 अप्रैल    महावीर जयंती    मंगलवार
07 अप्रैल    गुड फ्राइडे    शुक्रवार
14 अप्रैल    डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस    शुक्रवार
22 अप्रैल    ईद उल फितर    शनिवार
05 मई    बुद्ध पूर्णिमा    शुक्रवार
29 जून    बकरीद    गुरूवार
29 जुलाई    मोहर्रम    शनिवार
15 अगस्त    स्वतंत्रता दिवस    मंगलवार
31 अगस्त    रक्षाबंधन    गुरूवार
07 सितम्बर    जन्माष्टमी    गुरूवार
28 सितम्बर    बारावफात    गुरूवार
02 अक्टूबर    गांधी जयंती    सोमवार
23 अक्टूबर    महानवमी    सोमवार
24 अक्टूबर    विजयादशमी    मंगलवार
12 नवंबर    दीपावली    रविवार
13 नवंबर    गोवर्धन पूजा    सोमवार
15 नवंबर    भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती    बुद्धवार
27 नवंबर    गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा    सोमवार
25 दिसंबर    क्रिसमस    सोमवार

देश में अन्य राज्यों व जिलों में सर्दी की छुट्टियों का हाल
- दिल्ली सरकार की ओर से राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच बंद किए गए हैं। हालांकि इस दौरान 9 वीं से 12 वीं तक के छात्रों के लिए एक्स्ट्रा क्लास जारी हैं।
- भीषण ठंड के चलते पटना के सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। 
- हरियाणा में 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित है। 
- गाजियाबाद के कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल ठंड के कारण 7 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। 
- नोएडा में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। 14 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश गौतम बुद्ध नगर के डीएम ने जारी किए हैं।
- - ठंड के कारण गोरखपुर के इंटर तक की सभी शैक्षणिक संस्थाएं दिनांक 7 जनवरी तक बंद रहेंगी।
- कानपुर में डीएम ने 7 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश दिए हैं। 
- मैनपुर में भी बेसिक एजुकेशन विभाग ने भी सर्दी के चलते फिलहाल 8वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया है।
-  जौनपुर में  12वीं तक के समस्त बोर्ड के स्कूल 7 जनवरी तक बंद
- गोंडा में 15 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के लिए स्कूल  बंद।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें