Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajasthan Police Constable Result 2022 Live Updates: raj rajasthan constable result may declared today

Rajasthan Police Constable Result 2022 Live Updates: जारी हुआ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, Direct Link

Rajasthan Police Constable Result 2022 Live Updates: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आज शाम जारी किया जा सकता है। नतीजे जारी होने पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंग

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 25 Aug 2022 03:48 AM
share Share

Rajasthan Police Constable Result 2022 Live Updates: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित 6 जिले, आरएसी सहित 13 बटालियन व होम गार्ड के अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। पहले राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में होम गार्ड और आरएसी की 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9 ,10, 12, 14वीं, हाड़ी रानी, महाराणा प्रताप बटालियन, एमबीसी खेरवाड़ा का परिणाम जारी किया गया है। शेष बटालियन का रिजल्ट आने वाले दिनों में जारी कर दिया जाएगा। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 से 16 मई 2022 तक व 2 जुलाई को हुई थी। इसके जरिए कांस्टेबल के 4388 पद भरे जाएंगे। बताया जा रहा है कि सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो सकती है। परिणाम के बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) एवं माप तोल (पीएसटी) के लिए बुलाया जाएगा। 

Rajasthan Police Constable Result 2022 Live Updates: यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट

- डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित 6 जिले, आरएसी सहित 13 बटालियन व होम गार्ड के अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इसे police.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

- राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती, 2021 के विज्ञापित 4 हजार 588 पदों एवं गृह रक्षा विभाग के विज्ञापित 141 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के गृह रक्षा विभाग तथा आर.ए.सी. की द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम्, सातवीं, नवीं, दसवीं, बारहवीं, चौदहवीं बटालियन, हाडी रानी महिला बटालियन, महाराणा प्रताप बटालियन एवं एमबीसी खैरवाडा/बॉसवाडा के सफल अभ्यर्थियों का वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम राजस्थान पुलिस की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया गया। 

- - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 

- राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने होम गार्ड और आरएसी की 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9 ,10, 12, 14वीं, हाड़ी रानी, महाराणा प्रताप बटालियन, एमबीसी खेरवाड़ा का परिणाम जारी किया।

इन जिलों व बटालियन का रिजल्ट हुआ जारी

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - राजस्थान होमगार्ड
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - जिला - बांसवाड़ा
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - जिला डूंगरपुर
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - जिला प्रतापगढ़
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - जीआरपी जोधपुर
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - सीआईडी ​​(सीबी) जयपुर
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - एमबीसी बांसवाड़ा
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - एमबीसी खेरवाड़ा
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - महाराणा प्रताप बटालियन आरएसी प्रतापगढ़
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - 14 वीं बटालियन आरएसी पहाड़ी भरतपुर
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - चौथी बटालियन आरएसी जयपुर
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - हादी रानी महिला बटालियन आरएसी अजमेर
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - तीसरी बटालियन आरएसी बीकानेर
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - 9वीं बटालियन आरएसी टोंक
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - 10 वीं बटालियन आरएसी बीकानेर
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - 12 वीं बटालियन आरएसी दिल्ली
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - सीआईडी ​​(आईबी)
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परिणाम - जिला बीकानेर

- उम्मीद की जा रही है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा शाम तक परिणाम जारी किया जा सकता है। सभी जिलों के नतीजे आज नहीं किए जाएंगे। शुक्रवार तक जिलेवार नतीजे जारी हो सकते हैं।

- Rajasthan Police Constable Result 2022: यूं कर सकेंगे चेक
- police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Rajasthan Police Constable Recruitment Result 2021 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर की फाइल खुल जाएगी। 
- इसमें आप अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।

पीईटी पीएसटी राउंड
पीईटी पीएसटी में अभ्यर्थियों को जरूरी डॉक्यूमेंट और उनकी प्रतियां लानी होंगी। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता के सर्टिफिकेट के अलावा कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी लाना होगा। ध्यान रखें कि अंतिम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने वाली संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा जारी किया हुआ कैरेक्टर सर्टिफिकेट एवं दो स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्तियों (रिश्तेदारों के अलावा) द्वारा जारी किए गए कैरेक्टर सर्टिफिकेट, जो 6 माह से ज्यादा पुराना न हो, होना चाहिए। अगर अभ्यर्थी टीएसपी क्षेत्र से है और उसने टीएसपी वैकेंसी के लिए आवेदन किया है तो उसे संबंधित टीएसपी सर्टिफिकेट लाना होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें