Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़rajasthan madarsa board vacancy 2023: shiksha computer anudeshak recruitment instructor vacancy minority rajasthan

राजस्थान मदरसा बोर्ड में शिक्षा अनुदेशकों और कंप्यूटर अनुदेशकों के 6843 पदों पर निकली भर्ती, इन कर्मियों को किया जाएगा पक्का

Rajasthan madarsa board vacancy : राजस्थान मदरसा बोर्ड ने मदरसों में शिक्षा अनुदेशकों और कंप्यूटर अनुदेशकों के 6843 पदों पर भर्ती निकाली है। विज्ञप्ति के अनुसार यह भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 7 Oct 2023 02:29 AM
share Share

Rajasthan madarsa board vacancy 2023: राजस्थान मदरसा बोर्ड ने मदरसों में शिक्षा अनुदेशकों और कंप्यूटर अनुदेशकों के 6843 पदों पर भर्ती निकाली है। विज्ञप्ति (सं.1/2023-24) के अनुसार शिक्षा अनुदेशकों और कंप्यूटर अनुदेशकों के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। शिक्षा अनुदेशक की 4143 और कंप्यूटर अनुदेशक की 2700 वैकेंसी हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 25 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं सरकार ने यह भी आदेश दिया है कि मदरसा बोर्ड में संविदा पर लगे 5562 शिक्षा सहयोगी और कंप्यूटर अनुदेशक को नियमित किया जाएगा। 9 वर्ष से अधिक अनुभव वालों को यह फायदा मिलेगा।

जानें नई भर्ती के बारे में
 योग्यता

शिक्षा अनुदेशक - बी.एड/ बी.एस.टी.सी पास।
कंप्यूटर अनुदेशक : कंप्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ आईटी में ग्रेजुएशन/ पीजीडीसीए/ कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशन।
कंप्यूटर एप्लीकेशन में अन्य समान डिप्लोमा या डोएक द्वारा संचालित ओ या ए लेवल कोर्स पास।

आयु सीमा :  18 साल से 40 साल । ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

चयन - लिखत परीक्षा । 

ऑफिशियल वेबसाइट minority.rajasthan.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं। मदरसा बोर्ड भर्ती सलेक्शन प्रॉसेस, मदरसा बोर्ड भर्ती अप्लाई प्रक्रिया, मदरसा बोर्ड भर्ती एक्जाम, मदरसा भर्ती सिलेबस और परीक्षा पैटर्न सहित पूरी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेश से मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें