Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Punjab Jail Warder Recruitment 2024: PSSSB Vacancy Jail Warder vacancy Notice Released Apply Online Qualification

जेल वार्डर और जेल मेट्रन के पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

PSSSB Punjab Police Jail Warder Recruitment 2024: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जेल वार्डर व मैट्रन के 179 पदों पर भर्ती निकाली है। sssb.punjab.gov.in पर जाकर 20 अगस्त 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 31 July 2024 04:20 AM
share Share

PSSSB Punjab Police Jail Warder Recruitment 2024: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने जेल वार्डर व मैट्रन के 179 पदों पर भर्ती निकाली है। वार्डर के 175 पदों और मैट्रन के 4 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर 29 जुलाई से 20 अगस्त  2024 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

आयु सीमा - 18 वर्ष से 27 वर्ष। राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।  

योग्यता 
- जेल वार्डर वैकेंसी 2024 के लिए इच्छुक उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
- मेट्रॉन के लिए मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से कक्षा 12वीं पास उम्मीदवार । 
 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही उम्मीदवार पंजाबी वैकल्पिक विषय के साथ 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए –
लंबाई :- 5 फीट 7 इंच
छाती :-  33 - 34.5 इंच (फुलाकर)

महिला अभ्यर्थियों के लिए –
लंबाई :- 5 फीट 3 इंच
वजन  - 50 किलो

फिजिकल फिटनेस टेस्ट
महिलाओं के लिए
रेल:- 100 मीटर की दौड़ 18.5 सेकंड में
शॉट पुट :- 5.44 किलोग्राम 4 मीटर
रोप क्लाइंब : 12 फीट

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए –
रेस: 100 मीटर दौड़ 15 सेकंड में
शॉट पुट - 7.26 किलोग्राम 5.50 मीटर तक
रोप क्लाइंब : 15 फीट

चयन - लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल

फीस : जनरल कैटेगरी/खिलाड़ी/सुतंत्रता संग्रामी -1000 रुपए, एससी/बीसी/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग-250 रुपए, पूर्व फौजी और आरक्षित 200 रुपए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें