Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़MHT CET Result 2023: Maharashtra CET results will be released tomorrow at mahacetorg

MHT CET Result 2023: महाराष्ट्र सीईटी के नतीजे कल mahacet.org पर जारी होंगे

MHT CET Result 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ओर से एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2023 कल, 12 जून 2023 को जारी किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी एमएचसीईटी (PCM & PCB Group) 2023 परीक्षा भाग लिया हो वे

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 11 June 2023 12:16 PM
share Share

MHT CET Result 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ओर से एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2023 कल, 12 जून 2023 को जारी किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी एमएचसीईटी (PCM & PCB Group) 2023 परीक्षा भाग लिया हो वे अपना रिजल्ट महा सीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

एमएचटी सीईटी का रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2023 का लिंक भी वेबसाइट mahacet.in पर उपलब्ध रहेगा। ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि www.mahacet.org और www.mahacet.in पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2023 ऐसे चेक कर सकेंगे:

  • रिजल्ट जारी होने के बाद महाराष्ट्र सीईटी की वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
  • सीईटी पोर्टल के होम पेज पर दिख रहे लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज ओपन होगा जहां अभ्यर्थियों को MHT CET 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक और पेज खुलेगा जिसमें आपका स्कोरकार्ड उपलब्ध होगा।
  • जरूरी डिटेल्स भरें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट पेज को डाउनलोड करें और प्रिंट कराकर रख लें।

पीसीएम ग्रुप की एमएचटी सीईटी का आयोजन 9 मई से 14 मई तक किया गया था। वही पीसीबी ग्रुप की एमएचटी सीईटी 15 मई से 20 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए एमएचटी सीईटी की वेबसाइट देख सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें