Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Maharashtra SSC HSC exams 2024 Dates: Maharashtra Board 10th 12th annual exam time-table released see here

Maharashtra SSC, HSC exams 2024 Dates: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, यहां देखिए

Maharashtra SSC, HSC exams 2024 Dates: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एसएससी (Class 10) और एचएससी (Class 12) वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल/टाइम-टेबल जारी कर दिया है। मह

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 29 Aug 2023 10:48 AM
share Share

Maharashtra SSC, HSC exams 2024 Dates: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एसएससी (Class 10) और एचएससी (Class 12) वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल/टाइम-टेबल जारी कर दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपनी वार्षिक परीक्षा 2024 का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी की परीक्षा 2024 शुक्रवार, 01 मार्च 2024 से शुरू होगी। एसएससी का पहला पेपर भाषा का होगा। हालांकि अधिकांश परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। वहीं कुछ पेपरों की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर बाद 3 बजे से होगी। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी की परीक्षा 22 मार्च 2024 को पूरी होंगी। अंतिम दिन सोशल साइंस पेपर-II और जियोग्राफी की परीक्षा होगी।

डायरेक्ट लिंक- Maharashtra SSC 2024 time table

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024:
महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2024 अगले साल 21 फरवरी से 19 मार्च तक होने को प्रस्तावित हैं। यह परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से होगी। महराष्ट्र एचएससी की परीक्षा अंग्रेजी के पेपर के साथ शुरू होगी। वहीं आखिरी पेपर सोशियोलॉजी का होगा।

डायरेक्ट लिंक- Maharashtra HSC 2024 time table

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें