Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़know UPSC IAS IPS Exam Pattern 2022 For Prelims

UPSC CSE Prelims: यहां जानें-पेपर पैटर्न के बारे में, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

UPSC Exam Pattern 2022 For Prelims: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी जल्द ही सिविल सेवा प्रारंभिक 2022 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। सभी UPSC CSE प्रारंभिक 2022 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आध

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 16 April 2022 04:53 PM
share Share

UPSC Exam Pattern 2022 For Prelims: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी जल्द ही सिविल सेवा प्रारंभिक 2022 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। सभी UPSC CSE प्रारंभिक 2022 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर रखें, जिसके लिए लिंक upsc.gov.in है। शेड्यूल के मुताबिक यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून को होनी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं वह जान लें, कैसा होगी परीक्षा का पैटर्न

UPSC CSE प्रीलिम्स में 200-200 अंकों के दो अनिवार्य पेपर शामिल होंगे। दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के होंगे और प्रत्येक पेपर दो घंटे का होगा। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का सामान्य अध्ययन पेपर- II में न्यूनतम योग्यता अंक 33 प्रतिशत निर्धारित किए जाएंगे। बता दें,  प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सेट किए जाएंगे।

UPSC CSE Prelims 2022: एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2-  “e-Admit Cards for various UPSC exams” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब “download e-Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 5-एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 6- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2022 के लिए परीक्षा केंद्र में 2 से 3 पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाएं। किसी भी उम्मीदवार को अपने यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2022 एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  पासपोर्ट साइज की फोटो होना जरूरी है।

बता दें, यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें