Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़JoSAA mock seat allotment results 2024 released at josaanicin know how to check

JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी, देखें Direct Link

JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in. पर जाना होगा। इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए करें चेक। यहां देखें रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 June 2024 06:45 AM
share Share

JoSAA 2024 mock seat allocation result: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।  जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग सेशन के लिए कर रजिस्ट्रेशन कराया है, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर सकते हैं।

बता दें, अब छात्रों के पास काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपनी चॉइस भरने के लिए 18 जून शाम 5 बजे तक का समय है। इस साल की काउंसलिंग में 865 उपलब्ध ब्रांच के साथ 121 कॉलेजों में 59,917 सीटें शामिल हैं।

इस साल 1.56 लाख से अधिक छात्रों ने  जोसा 2024 में भाग लिया है और 1.68 करोड़ से अधिक चॉइस सबमिट की है। JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट josaa.nic.in पर देखे जा सकते हैं। काउंसलिंग शेड्यूल के बारे में पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक JoSAA वेबसाइट पर जाना होगा।

इसी के साथ बता दें, इस साल आईआईटी सीटों की संख्या में वृद्धि हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कुल 355 आईआईटी सीटें जोड़ी गई हैं। पिछले साल, कुल आईआईटी सीटों की संख्या 17,385 थी। इस साल की सीटों की संख्या यहां देखें।

आईआईटी भुवनेश्वर: 20 सीटें

आईआईटी बॉम्बे: 12 सीटें

आईआईटी खड़गपुर: 30 सीटें

आईआईटी जोधपुर: 50 सीटें

आईआईटी गांधीनगर: 30 सीटें

आईआईटी पटना: 84 सीटें

आईआईटी गुवाहाटी: 10 सीटें

आईआईटी भिलाई: 40 सीटें

आईआईटी तिरूपति: 10 सीटें

आईआईटी धारवाड़: 75 सीटें

JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जानें- आगे का क्या करना है?

-  JoSAA 16 जून तक भरे गए ऑप्शन के आधार पर 17 जून को दूसरा मॉक अलॉटमेंट जारी करेगा।

- 18 जून तक अपनी फाइनल चॉइस लॉक करना होगा।

JoSAA 2024 mock seat allocation result: जानें- कैसे कर सकते हैं चेक

- JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।

- होम पेज पर उपलब्ध JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करना होगा।

- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें