Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़JOSAA : in IIT dhanbad jee advanced rank 23894 got btech seat in first round seat allotment opening closing rank

JOSAA : IIT में पहले राउंड में 23894 रैंक तक को सीट, जानें क्या रही BTech की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक

JOSAA : आईआईटी धनबाद में जेईई एडवांस के 23894 रैंक तक की सीट आवंटित की गई है। संस्थान के ओपनिंग रैंक की बात करें तो वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में 36 रैंक की मामूली सुधार हुई है।

Pankaj Vijay मुख्य संवाददाता, धनबादFri, 21 June 2024 01:46 AM
share Share

आईआईटी आईएसएम धनबाद समेत देश के 23 आईआईटी में नामांकन के लिए जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) ने पहले राउंड में सीटें आवंटित कर दी है। आईआईटी धनबाद में बीटेक समेत अन्य कोर्स में 1125 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। महत्वपूर्ण यह है कि आईआईटी धनबाद में जेईई एडवांस के 23894 रैंक तक की सीट आवंटित की गई है। बेस्ट रैंकर यानी संस्थान के ओपनिंग रैंक की बात करें तो वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में 36 रैंक की मामूली सुधार हुई है। वर्ष 2024 में संस्थान का बेस्ट रैंकर 1817 है। वर्ष 2023 में ओपनिंग रैंक 1853 था। वहीं वर्ष 2023 में क्लोजिंग रैंक 24,166 था। वर्ष 2024 में पहले राउंड का क्लोजिंग रैंक 23894 है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि पांचवें राउंड तक क्लोजिंग रैंक इससे काफी पीछे जाएगा।

संस्थान में नामांकन की तैयारी शुरू आईआईटी धनबाद में नामांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। संस्थान में कुल 1125 सीटों में 115 सीटें सुपर न्यूमरेरी कोटा के तहत लड़कियों के लिए है। गुरुवार को पहले राउंड में जिन छात्र-छात्राओं को विभिन्न आईआईटी में सीटें आवंटित की गई है। उन छात्र-छात्राओं को एडमिशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून है। उसके बाद खाली सीटों के लिए 27 जून को सेकेंड राउंड सीट आवंटित की जाएगी। 17 जुलाई को पांचवें सह फाइनल राउंड सीट आवंटित की जाएगी।

ब्रांचवार आवंटित रैंक
ब्रांच                         ओपनिंग क्लोजिंग
अप्लाइड जियोलॉजी       13369  23317
अप्लाइड जियोफिजिक्स   13695   20817
केमिकल इंजीनियरिंग           7567   18461
सिविल इंजीनियरिंग                9432   19360
कंप्यूटर साइंस इंजी.                 1817   7557
इलेक्ट्रिकल इंजी.                    4868   14036
ईसीई                                3727    10736
इंजीनियरिंग फिजिक्स                 7764    16923
इनवॉयरमेंटल इंजी.                 9606    22006
मैथमेटिक्स एंड कंप्युटिंग                3730    10215
मैकेनिकल इंजीनियरिंग                 6758    18281
मिनरल एंड मैटलर्जिकल               10171    21582
माइनिंग इंजीनियरिंग                8439    23786
माइनिंग मशीनरी इंजी.                9660     23894
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग                7795     20134

ऑफर के बाद भी टॉपर छात्र नहीं आए धनबाद
आईआईटी आईएसएम धनबाद ने जेईई एडवांस के टॉप 600 रैंक तक में से टॉप पांच छात्र-छात्राओं की पढ़ाई निशुल्क कराने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य है कि टॉपर छात्र-छात्राएं आईआईटी धनबाद के प्रति आकर्षित हो, लेकिन टॉप 600 रैंक तक के किसी भी छात्र ने ऑफर स्वीकार नहीं किया। संस्थान को पहला बेस्ट रैंकर 1817 मिला है। सात ब्रांच का क्लोजिंग रैंक 20 हजार रैंक के ऊपर गया है। कई ब्रांच का ओपनिंग रैंक भी पिछले वर्ष की तुलना में पीछे चला गया है। अब संस्थान की नजर फाइनल सह पांचवें राउंड के सीट आवंटन पर होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें