Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़JoSAA 2024 seat allotment result link will be available at josaanicin know how to check

JoSAA 2024 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का लिंक यहां मिलेगा सबसे पहले, ऐसे कर सकेंगे Direct चेक

JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in. पर जाना होगा। आइए जानते हैं कैसे करना है चेक और कहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक।

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 15 June 2024 07:16 AM
share Share

JoSAA 2024 mock seat allocation result: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी आज दोपहर 2 बजे JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्टजारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग सेशन के लिए कर रजिस्ट्रेशन कराया है, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।

आधिकारिक शेड्यम के अनुसार, 14 जून 2024  तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट अलॉटमेंट  -1 का डिसप्ले आज, 15 जून को दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

JoSAA 2024 mock seat allocation result: जानें- कैसे कर सकेंगे चेक

- JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।

- होम पेज पर उपलब्ध JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

मॉक सीट अलॉटमेंट 2 लिस्ट  17 जून, 2024 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी पसंद भर सकते हैं और 16 जून, 2024 को शाम 5 बजे तक इसे लॉक कर सकते हैं। बता दें,  उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और सीट स्वीकृति फीस का भुगतान 18 जून, 2024 तक किया जाएगा।

आपको बता दें, केवल जेईई एडवांस्ड योग्य उम्मीदवार ही आईआईटी सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र हैं, जबकि अन्य सभी जेईई मेन योग्य उम्मीदवार NIT, IIIT, IIEST शिबपुर और अन्य GFTI की सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी  (JoSAA) ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) की अंडरग्रेजुएट सीटों और NIT सिस्टम के तहत सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जून से शुरू की थी।

2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए, जोसा काउंसलिंग 23 IIT, 31  NIT, IIEST शिबपुर की सीटों, 26 IIIT और 40 अन्य गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट (GFTI) में सीटों के लिए आवेदन करने के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म प्रदान किया है। अधिक संबंधित जानकारी  के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in देख सकते हैं।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें