Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main 2024 Session 1 know Admit Card Exam City Slip at ntaacin jeemainntaacin

JEE Main 2024: इस तारीख को जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड, पढ़ें लेटेस्ट अपेडेट्स

जो उम्मीदवार अगले साल होने जा रही जेईई मेन 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वह जान लें, परीक्षा का एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा और परीक्षा कितने शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 31 Dec 2023 12:44 PM
share Share

JEE Main 2024 Admit Card: जेईई मेन सेशन 1  की परीक्षा के लिए आवेदन आ चुके हैं।  परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी 2024 से किया जाएगा। बताया जा रहा है कि  जेईई मेन परीक्षा के पहले सेशन में 10 लाख से अधिक छात्र भाग ले सकते हैं। वहीं जो छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। वहीं एडमिट कार्ड से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा, जिसमें उनके एग्जाम सिटी की जानकारी दी जाएगी।

बता दें, जेईई मेन सेशन 1 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हुई थी और फॉर्म 30 नवंबर तक भरने की अनुमति दी गई थी। अब परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होगी और 1 फरवरी तक चलेगी। जो छात्र परीक्षा में शामिल हो जा रहे हैं, वह से जुड़ी जानकारी पढ़ लीजिए।

जेईई मेन 2024 नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। छात्रों के एडमिट कार्ड भी परीक्षा की तारीख यानी 24 जनवरी से तीन दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।यानी एडमिट कार्ड 20 और 21 जनवरी को जारी हो सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का यूज करना होगा।

ऐसे होगा परीक्षा का आयोजन

जेईई मेन सेशन 1 के लिए  रिजल्ट फरवरी में जारी किया जाएगा। परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।  इन भाषाओ में अंग्रेजी, हिंदी के अलावा 11 क्षेत्रीय भाषाएं में असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल है।

परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी वहीं दूसरी परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्र किस शिफ्ट में परीक्षा देंगे, इसकी जानकारी एडमिट कार्ड में जारी कर दी जाएगी।

जेईई मेन 2024 पिछले साल वाली मार्किंग स्कीम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक विषय - फिजिक्स, केमिस्ट व मैथ्स - दो सेक्शन में बंटा होगा। सेक्शन ए में 30 प्रश्न होंगे और सेक्शन बी में 10 प्रश्न। यानी पेपर में कुल प्रश्नों की संख्या 90 होगी। हालाँकि, एक उम्मीदवार को सेक्शन बी (कुल 15) से केवल पांच प्रश्न हल करने होंगे, जिसका अर्थ है कि 75 प्रश्न हल करने होंगे।

बता दें, जेईई मेन परीक्षा में, प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर विकल्प होते हैं, जिनमें से एक सही होता है। एक सही उत्तर पर चार अंक मिलते हैं, लेकिन गलत प्रश्न पर एक अंक कट जाता है। वहीं किसी प्रश्न को बिना उत्तर दिए छोड़ दिया जाता है, तो उस पर कोई अंक नहीं दिया जएगा।

 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें