Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Advanced Result 2024 IIT Bombay zone candidate Dwija Dharmeshkumar Patel is the female topper

JEE Advanced Result 2024: लड़कियों में टॉपर बनीं द्विजा धर्मेशकुमार, आई 7वीं रैंक,देखें मार्क्स

JEE Advanced 2024 Result: आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड 2024 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। आइए जानते हैं लड़कियों में किसने किया टॉप। यहां देखें लिस्ट

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 9 June 2024 05:54 AM
share Share

JEE Advanced 2024 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके, जेईई एडवांस्ड 2024 देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  jeeadv.ac.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2024 का आयोजन 26 मई को दो शिफ्ट में यानी  पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया गया था।  पहले ही बता दिया गया था कि जेईई एडवांस्ड के नतीजे 9 जून को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे।

आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोती ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 360 में 355 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। आईआईटी बॉम्बे जोन की छात्रा द्विजा धर्मेशकुमार पटेल लड़कियों में टॉपर हैं, जिनके 332 अंकों आए हैं। इस साल, 1,86,584 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया और 1,80,200 ने दोनों पेपर दिए। उनमें से 48,248 छात्रों ने जईई एडवांस्ड परीक्षा को क्वालिफाई किया है।

जेईई एडवांस्ड परीक्षा में जानते हैं लड़कियों में किस- किस ने किया टॉप

आईआईटी बॉम्बे: द्विजा धर्मेशकुमार पटेल (रैंक 7)

आईआईटी दिल्ली: अरित्रा मल्होत्रा ​​(रैंक 221)

आईआईटी गुवाहाटी: अर्चिता बंका ( रैंक 558)

आईआईटी कानपुर: श्रेष्ठा गुप्ता (रैंक 191)

आईआईटी भुवनेश्वर: तमन्ना कुमारी (रैंक 305)

आईआईटी मद्रास: श्रीनिथ्या देवराज (रैंक 268)

आपको बता दें,  लड़कियां, लड़कों की तुलना में आईआईटी प्रवेश परीक्षा में कम भाग ले रही है, जिसका सिलसिला जारी है। हालांकि, पिछले साल की 40645 की तुलना में इस साल थोड़ी अधिक संख्या में लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं थी। इस साल जेईई एडवांस्ड के लिए 143637 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन किया था,जिसमें से 139180 लड़के दोनों पेपरों के लिए उपस्थित हुए थे और 40284 लड़के सफल हुए। वहीं इस साल जेईई एडवांस्ड के लिए 42947 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन किया था,जिसमें से 41020 लड़कियां दोनों पेपरों के लिए उपस्थित हुई थी और 7964 लड़कियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें