Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Advanced 2024 provisional Answer Key Direct Link jeeadvacin

JEE Advanced 2024: यहां मिलेगा प्रोविजनल आंसर की का डायरेक्ट लिंक, 3 जून तक दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन

JEE Advanced Result 2024: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनशन (JEE) एडवांस्ड 2024 समाप्त हो गया है। परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी। आइए जानते हैं प्रोविजनल आंसर की कब तक जारी होगी। यहां मिलेगा लिंक।

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 1 June 2024 09:35 AM
share Share

JEE Advanced 2024 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास 2 जून को जेईई एडवांस्ड  प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। जो छात्र इसमें शामिल हुए थे, वे इसे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in के माध्यम से चेक, डाउनलोड और ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। बता दें, रिस्पांस शीट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जेईई एडवांस्ड का आयोजन 26 मई को किया गया था। ये परीक्षा आईआईटी मद्रास की ओर से दो शिफ्ट में की गई थी। आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आखिरी तारीख 3 जून है।  जेईई एडवांस्ड की फाइनल आंसर की 9 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसी के साथ आपको बता दें, ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जेएसी) दिल्ली ने इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चरल प्रोग्राम में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर  शुरू कर दिया है।

जेईई मेन के टॉप 2.5 लाख अभ्यर्थियों को भी जेईई एडवांस्ड में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। इस साल जेईई मेन 2024 में अनरिजर्व्ड कैटेगरी के लिए कटऑफ 93.23 थी। पिछले कई सालों की तुलना में यह सबसे अधिक कटऑफ थी। इस साल 97395 छात्रों को जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ मिला है।

JEE Advanced 2024 provisional Answer Key- Direct Link (लिंक 2 जून को एक्टिव होगा)

आंसर की जारी करने से पहले आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड 2024 के पेपर-1 और पेपर-2 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। इसे जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

JEE Advanced 2024 Answer Key: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए मिलेगी प्रोविजनल आंसर की

स्टेप 1:  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर जाएं।

स्टेप  2:  अब होम पेज पर "JEE Advanced 2024 Provisional Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप  3: लॉगिन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप  4:  प्रोविजनल आंसर की आपके सामने होगी।

स्टेप  5: इसे डाउनलोड कर लीजिए। इसके बाद आप ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें