Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Advanced 2024 Cut off : JEE Advance Cutoff qualifying marks category wise cut off marks

JEE Advanced 2024 Cut off : देखें क्या रही जेईई एडवांस्ड की कटऑफ, क्वालिफाइंग मार्क्स

JEE Advanced Cut off : आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट jeeadv.ac.in पर जारी कर दिया है। इस बार आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक लाकर ऑल इंडिया टॉप किया है।

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीSun, 9 June 2024 05:52 AM
share Share

JEE Advanced 2024 Cut off : आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट jeeadv.ac.in पर जारी कर दिया है। इस बार आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक लाकर ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं लड़कियों में आईआईटी बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल 332 अंक लाकर टॉप किया है। द्विजा धर्मेशकुमार पटेल की ऑल इंडिया रैंक 7 रही है। इस वर्ष जेईई एडवांस्ड पेपर 1 और 2 दोनों के लिए उपस्थित हुए 180,200 उम्मीदवारों में से कुल 48,248 उम्मीदवार पास हुए हैं। इनमें 7,964 लड़कियां शामिल हैं।
 
जेईई एडवांस्ड कटऑफ मार्क्स
रैंक लिस्ट         प्रत्येक विषय में न्यूनतम मार्क्स    न्यूनतम एग्रीगेट मार्क्स

कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल):       10 अंक,          109
ओबीसी-एनसीएल रैंक लिस्ट:           9                  98
जनरल-ईडब्ल्यूएस रैंक लिस्ट:            9,                  98
एससी रैंक लिस्ट:                         5,             54
एसटी रैंक लिस्ट:     5,             54

कॉमन-PwD रैंक लिस्ट (सीआरएल-पीडब्ल्यूडी): 5,         54
ओबीसी-एनसीएल-PwD रैंक लिस्ट: 5,             54
सामान्य-ईडब्ल्यूएस-PwD रैंक लिस्ट: 5,             54
एससी-PwD रैंक लिस्ट:                 5,            54
एसटी-PwD रैंक लिस्ट:                  5,             54

प्रीपेयरटरी कोर्स (पीसी) रैंक लिस्ट: 2,             27

जेईई एडवांस्ड रैंक लिस्ट में शामिल होने का क्राइटेरिया
मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्राप्त कुल अंकों के तौर पर एग्रीगेट मार्क्स की गणना की जाएगी। रैंक लिस्ट में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को सब्जेक्ट वाइज और एग्रीगेट क्वालिफाइंग मार्क्स दोनों मानदंडों पर खरा उतरना होगा।
अधिकतम कुल अंक: 360 (पेपर 1 और पेपर 2 में 180 प्रत्येक)
मैथ्स में अधिकतम अंक: 120 (पेपर 1 और पेपर 2 में 60 प्रत्येक)
फिजिक्स में अधिकतम अंक: 120 (पेपर 1 और पेपर 2 में 60 प्रत्येक)
केमिस्ट्री में अधिकतम अंक: 120 (पेपर 1 और पेपर 2 में 60 प्रत्येक)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें