JAC matric result 2020: जैक के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 75.01 फीसदी बच्चे पास
JAC 10th result 2020 declared :झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)ने आज मैट्रिक के नतीजे जारी कर दिए हैं। मैट्रिक के स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान पर सबसे पहले नतीजे चेक कर सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक कर...

JAC 10th result 2020 declared :झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)ने आज मैट्रिक के नतीजे जारी कर दिए हैं। मैट्रिक के स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान पर सबसे पहले नतीजे चेक कर सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स आज नतीजे चेक कर सकते हैं। 3.85 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 2.88 लाख पास हो गए हैं। इस बार टॉपर्स की घोषणा नहीं की जाएगी। दसवीं में 52 फीसदी स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। 42 फीसदी दूसरी श्रेणी में और 6 फीसदी तीसरी श्रेणी में पास हुए हैं। इस बार 75.01 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
कोडरमा जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। यहां 83.064 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। दूसरे नंबर पर रांची (80.052 फीसदी) और तीसरे पर पलामू (80.030 फीसदी) रहे। सबसे खराब रिजल्ट पाकुड़ जिले (63.987%) का रहा है। लड़कों का रिजल्ट 75.88 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 74.25 फीसदी रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।