Hindi Newsकरियर न्यूज़International Yoga Day 2018: career in yoga jobs prospects in this industry

योग में करियर: नौकरियों से लबालब भरे इस क्षेत्र में यूं बनाएं अपनी राह

दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तेजी से बढ़ती लोकप्रिय बताती है कि कितनी रफ्तार के साथ योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि अब योग महज स्वस्थ रहने का जरिया नहीं बल्कि...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीThu, 21 June 2018 05:12 AM
share Share

दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तेजी से बढ़ती लोकप्रिय बताती है कि कितनी रफ्तार के साथ योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि अब योग महज स्वस्थ रहने का जरिया नहीं बल्कि अच्छी कमाई करने का माध्यम भी बन गया है। आज योग बड़ी तादाद में लोगों को रोजगार देने वाली इंडस्ट्री बन गया है। अच्छी बात यह है कि यह इंडस्ट्री देश-विदेश में तेजी से पांव पसार रही है। कई अध्ययन बताते हैं कि वर्तमान में भारत व अन्य देशों में योग प्रशिक्षकों की कमी है। 

इस फील्ड में करियर की शुरुआत 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद की जा सकती है। योग में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कई डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं। बैचलर ऑफ आर्ट्स (योग), मास्टर इन आर्ट्स (योग), पीजी डिप्लोमा इन योग थैरेपी कोर्सेज की अच्छी डिमांड है। योग एक्सपर्ट या नैचूरोपैथ के तौर पर करियर विकसित करना है तो साढ़े पांच साल का बैचलर ऑफ नैचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (बीएनवाईएस) किया जा सकता है।

career in yoga

यहां मिलेगा काम 
शैक्षिक क्षेत्र, प्रबंधन और प्रशासन, अस्पताल और चिकित्सा प्रशासन, योग चिकित्सक, योग प्रशिक्षक के रूप में यहां जॉब मिल सकती है।  
सबसे अधिक मांग योग प्रशिक्षकों की है। कई संस्थान, कॉर्पोरेट संगठन और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां, हैल्थ स्पा, ब्यूटी सैलून, जिम और इसी तरह के संगठनों को योग प्रशिक्षकों की आवश्यकता रहती है। योग विशेषज्ञ आजकल अपना स्पा सैलून, हैल्थ क्लब या जिम भी खोल रहे हैं जो कि उनके लिए बड़ा फायदेमंद व्यवसाय साबित हो रहा है।

कई सरकारी और गैर-सरकारी संस्थान योग सीखाते हैं। जिनमें से कुछ के नाम हैं-
1. मोरारजी देसाई इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योग, नई दिल्ली
2.  लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
3. डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश
4.  बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी, उत्तर प्रदेश
5.  देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड
6.  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड
7.   हेमवती नंदन बहुगुणा  गढ़वाल विश्वविद्यालय, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड
8.  पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड
9. बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल, मध्य प्रदेश
10.  डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर, मध्य प्रदेश
11.  जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
12. लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
13. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्य प्रदेश
14.  महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, कटनी, मध्य प्रदेश
15. कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा
16. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला, हिमाचल प्रदेश
17. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़
18.  पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला, पंजाब
19. पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, पंजाब
20.  जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर, राजस्थान
21.  मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय, उदयपुर, राजस्थान
22.  जयपुर विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान
23.   कैवल्यधाम, पुणे, महाराष्ट्र
24.  संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय, अमरावती, महाराष्ट्र
25. एसडीएम  कॉलेज ऑफ  नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज, उजिरे (कर्नाटक)
26. जेएसएस इंस्टीट्यूट ऑफ  नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज, मैसूर रोड, उटकमंडल
27. शिवराज नेचुरोपैथी एंड योग मेडिकल कॉलेज सेलम
28. राजकीय नैचुरोपैथी और योग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अन्ना नगर, चेन्नै
29. एसआरके मेडिकल कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज, कुलशेखरम, जिला - कन्याकुमारी, तमिलनाडु
30. महावीर कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज, दुर्ग, छत्तीसगढ़
31. अलवास कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज, मूलदबिद्रि, कर्नाटक
32. केएलईएस कॉलेज ऑफ  नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज, शाहपुर, बेलगाम, कर्नाटक
33. गवर्नमेंट नैचुरोपैथिक मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद
34. गवर्नमेंट नेचर क्योरर एंड योग कॉलेज, पीकेटीआर हॉस्पीटल, मैसूर
35. मोरारजी देसाई इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज, वडोदरा
36. आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापट्टणम, आंध्र प्रदेश
37. बिहार स्कूल ऑफ  योग मुंगेर बिहार
38. राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, तिरुपति, आंध्र प्रदेश
39. भावनगर विश्वविद्यालय, भावनगर, गुजरात
40. गुजरात विद्यापीठ, अहमदाबाद, गुजरात
41. गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जामनगर, गुजरात
42. गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद, गुजरात
42. हेमचंद्राचार्य उत्तरी गुजरात विश्वविद्यालय, पाटण, गुजरात
43. कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़, कर्नाटक
44. मंगलौर विश्वविद्यालय, मंगलौर, कर्नाटक
45. मणिपाल विश्वविद्यालय, मणिपाल, कर्नाटक
46.  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ योगिक साइंसेज एंड रिसर्च, भुवनेश्वर, ओडिशा
47.  उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर, ओडिशा
48. अन्नामलै विश्वविद्यालय, चेन्नै, तमिलनाडु
49.  कृष्णमाचार्य योगमंदिरम, चेन्नै, तमिलनाडु
50.   जाधवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें