Hindi Newsकरियर न्यूज़intermediate exam tips: write down the questions to remind according to the experts

इंटर एग्जाम टिप्स: लिखकर याद करें विज्ञान के सवालों के उत्तर

विज्ञान रटने का विषय नहीं है। इसके सवालों का उत्तर हमेशा लिखकर याद करने का अभ्यास करें। सभी प्वाइंट को एक जगह लिख लें, उसके बाद अभ्यास करें। यह सलाह पटना कॉलेजिएट उच्च विद्यालय की शिक्षिका राखी...

कार्यालय संवाददाता पटनाSat, 26 Jan 2019 05:22 PM
share Share
Follow Us on
इंटर एग्जाम टिप्स: लिखकर याद करें विज्ञान के सवालों के उत्तर

विज्ञान रटने का विषय नहीं है। इसके सवालों का उत्तर हमेशा लिखकर याद करने का अभ्यास करें। सभी प्वाइंट को एक जगह लिख लें, उसके बाद अभ्यास करें। यह सलाह पटना कॉलेजिएट उच्च विद्यालय की शिक्षिका राखी कुमारी ने इंटर परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी। उन्होंनेे बताया कि वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को पहले रफ करके हल करें। एक बार सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्न बना लें। उसके बाद ओएमआर शीट पर भरें। इस बार प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गयी है। लगभग हर चैप्टर से प्रश्न आ सकते हैं। 

परीक्षा के दौरान एक खंड के विषय के सारे प्रश्नों का जवाब एक ही जगह दें। यानी भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान विषय में जिसका भी उत्तर दें, उसे एक साथ लिखें। विज्ञान के तीनों खंड में चित्र, ग्राफ और रिएक्शन वाले प्रश्न रहते हैं। इन प्रश्नों का जवाब जरूर दें। उत्तर सही होने पर इसमें पूरे अंक मिलते हैं।

महत्वपूर्ण चैप्टर : भौतिकी में प्रकाश-परावर्तन और अपवर्तन, मानव तंत्र, वित। रसायनशास्त्र में अमल-क्षार-लवण, कार्बन और उसके यौगिक, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण और जीवविज्ञान में जैव प्रकाश, जीव जनन की प्रक्रिया, अनुवांशिकता और जैव विकास, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, किडनी, ह्दय आदि के चित्र बनाने को लेकर सवाल आ सकते हैं।


इन बातों का रखें ध्यान : 

1- हर दिन तीन से चार घंटे तक जरूर पढ़ें
2- परीक्षा हाल में 15 मिनट का समय रिवीजन के लिए बचाएं
3- एक ही पेन से उत्तर लिखें
4- अभी हर दिन रिवीजन के लिए एक घंटा जरूर दें
5- हर दिन लिखकर अभ्यास करें
6- खुद का मूल्यांकन करें

ऐसा रहेगा प्रश्नपत्र:
कुल अंक सौ अंकों में प्रायोगिक परीक्षा - 20 अंक और 80 सैद्धांतिक 
वस्तुनिष्ट प्रश्‍न-40 अंक। भौतिकी और रसायन में 13-13 प्रश्‍न। जबकि जीव विज्ञान में 14 प्रश्न होंगे। लघु उत्तरीय 22 प्रश्न होंगे इनमें से 12 का जवाब देना होगा।

भौतिकी - आठ में चार प्रश्नों के उत्तर लिखना होगा।
रसायन -  सात में चार प्रश्नों के उत्तर लिखना होगा।
जीवविज्ञान - सात में चार प्रश्नों का उत्तर लिखन होगा।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न छह होंगे इनमें से तीन का जवाब लिखना होगा। क्योंकि भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान सभी में दो दो प्रश्न होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें