Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT Madras has released JEE Advanced Admit Card 2024 at jeeadvacin

JEE Advanced Admit Card 2024: आईआईटी मद्रास ने जारी किए जेईई एडवांस्ड के एडमिट कार्ड, देखें डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

JEE Advanced Admit Card 2024 released: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनशन (JEE ) एडवांस्ड 2024 के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे जान लें कैसे करना

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 17 May 2024 09:49 AM
share Share

JEE Advanced Admit Card 2024 released: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने 17 मई, 2024 को जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनशन (JEE ) एडवांस्ड हॉल टिकट आईआईटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

इस साल जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास द्वारा आयोजित की जाएगी। जेईई मेन के रिजल्ट के बाज जेईई एडवांस्ड 2024 के आवेदन फॉर्म का लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर 7 मई तक एक्टिव था। परीक्षा का आयोजन  26 मई (रविवार) को किया जाएगा। बता दें, जेईई एडवांस्ड में दो पेपर होते हैं - पेपर 1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा।

वहीं जेईई एडवांस्ड की रिस्पॉस शीट 31 मई, 2024 को जारी होगी और  प्रोविजनल आंसर की 2 जून, 2024 को जारी की जाएगी। जिसके बाद ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अनुमति दी जाएगी। ऑब्जेक्शन विंडो 3 जून, 2024 को बंद हो बंद कर दी जाएगी और फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट 9 जून 2024 को जारी कर दिए जाएंगे। आईआईटी जेईई एडवांस्ड प्रवेश परीक्षा के लिए वही छात्र योग्य हैं, जिनकी रैंक जेईई मेन 2024 में टॉप 2,50,000 लाख रैंक में आई है। जेईई एडवांस्ड के स्कोर के आधार पर ही देश के आईआईटीज में दाखिला मिलता है।

JEE Advanced Admit Card 2024- इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर एडमिट कार्ड

- सबसे पहले आईआईटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

- अब  होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2024 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को मांगी गई लॉगिन डिटेल्स को दर्ज करना होगा।

- सबमिट लिंक  पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

- अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका एक प्रिंटआउट ले सकते हैं।

 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें