Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT BTech: 246 seats reserved for girls in IIT Kanpur decision on instructions of Education Ministry

IIT : आईआईटी में बेटियों के लिए 246 सीट रिजर्व, शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर फैसला

आईआईटी कानपुर में बेटियों के लिए 246 सीटें रिजर्व की गई हैं। इंजीनियरिंग में जेंडर रेशियो संतुलित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर लड़कियों के लिए अतिरिक्त सीटें निर्धारित की गई हैं।

Pankaj Vijay प्रमुख संवाददाता, कानपुरTue, 18 June 2024 04:01 AM
share Share

आईआईटी कानपुर में बेटियों के लिए 246 सीटें रिजर्व की गई हैं। इंजीनियरिंग में जेंडर रेशियो संतुलित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर आईआईटी में लड़कियों के लिए अतिरिक्त सीटें निर्धारित की गई हैं। आईआईटी कानपुर में लड़कियों के लिए सुपरन्यूमेररी के तहत 20 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। इसमें निर्धारित सीट फुल होने के बावजूद बेटियों को प्रवेश मिल सकेगा। सुपरन्यूमेररी सीट हर पाठ्यक्रम में हैं। संस्थान में संचालित 14 पाठ्यक्रम में कुल 246 सीटें सुपरन्यूमेररी के तहत निर्धारित हैं। इसमें सबसे अधिक 39 सीट इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में और दूसरे नंबर पर 30 सीट मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग में हैं। 

कंप्यूटर साइंस में भी 26 सीट सुपरन्यूमेररी की हैं। संस्थान में कुल 1210 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा, जिसमें 964 सीट सामान्य और 246 सीट सुपरन्यूमेररी की हैं। संस्थान में प्रवेश के लिए जोसा की काउंसिलिंग चल रही है। इसके तहत पहले चरण का सीट एलॉकेशन 20 जून को होगा।

इलेक्ट्रिकल में सबसे अधिक गर्ल्स सुपरन्यूमेररी सीट
पाठ्यक्रम सामान्य सीट सुपरन्यूमेररी सीट
एयरोस्पेस 55 14
बीएसबीई 42 11
केमिकल 83 21
सिविल 118 30
कंप्यूटर साइंस 103 26
इलेक्ट्रिकल 153 39
मटेरियल्स साइंस 68 17
मैकेनिकल 119 30
केमिस्ट्री 39 10
इकोनॉमिक्स 41 11
मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग 51 13
फिजिक्स 36 9
अर्थ साइंस 34 9
स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस 22 6

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें