Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT Bombay BTech CSE first choice for JEE advanced toppers in JoSAA counselling IIT NIT IIIT btech opening and closing rank

IIT : सबसे मलाईदार BTech कोर्स पर टूट पड़े JEE Advanced के टॉपर, AIR 1 से 68 की टॉप चॉइस

Josaa सीट एलोकेशन में आईआईटी बॉम्बे की BTech CSE ब्रांच के लिए जेईई एडवांस्ड की ओपनिंग रैंक 1 और क्लोजिंग रैकं 68 रही। IIT दिल्ली सीएसई की ओपनिंग रैंक 27 और क्लोजिंग रैंक 116  रही।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 22 June 2024 09:22 AM
share Share

आईआईटी बॉम्बे का बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स इस साल भी जेईई एडवांस्ड के टॉपरों की टॉप चॉइस रहा है। जोसा काउंसलिंग सीट एलोकेशन में आईआईटी बॉम्बे की बीटेक सीएसई ब्रांच के लिए जेईई एडवांस्ड की ओपनिंग रैंक 1 और क्लोजिंग रैकं 68 रही।  इसके बाद आईआईटी दिल्ली की बीटेक सीएसई ब्रांच की ओपनिंग रैंक 27 और क्लोजिंग रैंक 116  रही। जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई के बीटेक कोर्सेज में एडमिशन के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी की है। पिछले साल जेईई एडवांस्ड के टॉप 100 रैंकर्स में से 89 ने आईआईटी बॉम्बे के पवई कॉलेज को फर्स्ट चॉइस (कंप्यूटर साइंस) चुना था। इनमें से 67 आईआईटी बॉम्बे में दाखिला पाने में सफल रहे थे। 23 ने आईआईटी दिल्ली और 9 ने आईआईटी मद्रास का रुख किया था। 

यहां देखें जोसा काउंसलिगं राउंट वन सीट अलॉटमेंट में किस आईआईटी की क्या रही ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक

आईआईटी         जेंडर (लिंग)    ओनिंग रैंक    क्लोजिंग 
आईआईटी बॉम्बे     जेंडर न्यूट्रियल     1             68
आईआईटी बॉम्बे     केवल महिला      7               421
आईआईटी दिल्ली    जेंडर न्यूट्रियल 27                 116
आईआईटी दिल्ली         केवल महिला      39      556
आईआईटी मद्रास    जेंडर न्यूट्रियल    76           159
आईआईटी कानपुर    जेंडर न्यूट्रियल  120       248
आईआईटी खड़गपुर जेंडर न्यूट्रियल  226           414
आईआईटी रुड़की  जेंडर न्यूट्रियल  277       481
आईआईटी हैदराबाद  जेंडर न्यूट्रियल  431     649
आईआईटी गुवाहाटी  जेंडर न्यूट्रियल  466      607
आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी जेंडर न्यूट्रियल 619    1,015

आईआईटी गांधीनगर  जेंडर न्यूट्रियल  654     1,576
आईआईटी कानपुर  केवल महिला   781     1,117
आईआईटी इंदौर  जेंडर न्यूट्रियल  823     1,354
आईआईटी रोपड़  जेंडर न्यूट्रियल  1,158    2,234
आईआईटी खड़गपुर केवल महिला  1,172    1,579
आईआईटी रुड़की केवल महिला   1,270    1,697
आईआईटी हैदराबाद  केवल महिला  1,709     1,809
 आईआईटी पटना जेंडर न्यूट्रियल  1,760     2,985
आईआईटी गुवाहाटी केवल महिला  1,788     2,095
आईआईटी मंडी  जेंडर न्यूट्रियल  1,803    2,869
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद  जेंडर न्यूट्रियल   1,817   3,594
आईआईटी तिरुपति   जेंडर न्यूट्रियल  1,915      4,469
आईआईटी जोधपुर  जेंडर न्यूट्रियल  2,062   2,798
आईआईटी भुवनेश्वर    जेंडर न्यूट्रियल  2,372     3,404


आईआईटी गांधीनगर केवल महिला   2,427    4,592
आईआईटी इंदौर केवल महिला   2,431     4,011
आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी केवल महिला 2,562    4,121
आईआईटी जम्मू जेंडर न्यूट्रियल 3,412  5,555
आईआईटी रोपड़ केवल महिला    3,461  5,385
आईआईटी भिलाई  जेंडर न्यूट्रियल  3,471  5,907
आईआईटी धारवाड़  जेंडर न्यूट्रियल  3,482    5,577
आईआईटी गोवा  जेंडर न्यूट्रियल 3,758     4,654
आईआईटी भुवनेश्वर केवल महिला  4,130    6,717

आईआईटी पलक्कड़ जेंडर न्यूट्रियल 4,513     5,556
आईआईटी पटना केवल महिला  4,695     7,171
आईआईटी धारवाड़ केवल महिला 4,989    11,033
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद  केवल महिला  5,560    7,557
आईआईटी जोधपुर केवल महिला  5,655     6,587
आईआईटी तिरुपति केवल महिला  5,737    6,324
आईआईटी मंडी केवल महिला 6,049    6,667
आईआईटी गोवा केवल महिला  7,924   10,256
आईआईटी पलक्कड़ केवल महिला  8,303    9,127
आईआईटी जम्मू केवल महिला  8,353    11,138
आईआईटी भिलाई केवल महिला  10,240   11,290

इस बार जेईई एडवांस्ड में आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक लाकर ऑल इंडिया टॉप किया था। वहीं लड़कियों में आईआईटी बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल 332 अंक लाकर टॉप किया। द्विजा धर्मेशकुमार पटेल की ऑल इंडिया रैंक 7 रही। इस वर्ष जेईई एडवांस्ड पेपर 1 और 2 दोनों के लिए उपस्थित हुए 180,200 उम्मीदवारों में से कुल 48,248 उम्मीदवार पास हुए। इनमें 7,964 लड़कियां शामिल थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें