Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIST rank list 2024 released for BTech courses AT admissioniistacin

IIST rank list 2024: बीटेक कोर्सेज के लिए जारी हुई रैंक लिस्ट, देखें डायरेक्ट लिंक

IIST rank list 2024: IIST ने काउंसलिंग शेड्यूल के साथ IIST बीटेक 2024 रैंक लिस्ट जारी कर दी है। पूरी लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट admission.iist.ac.in पर जाना होगा। आइए जानते हैं, कैसे करना है

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 June 2024 08:43 AM
share Share

IIST Rank List 2024:  भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (IIST) ने आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग शेड्यूल के साथ IIST बीटेक 2024 रैंक लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admission.iist.ac.in से रैंक लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  बता दें, रैंक लिस्ट उम्मीदवारों के कुल जेईई एडवांस्ड स्कोर के आधार पर निर्धारित की जाती है।

काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया उम्मीदवारों की रैंकिंग के अनुसार आयोजित की जाएगी। IIST 2024 बीटेक काउंसलिंग शेड्यूल में काउंसलिंग सेशन के 10 राउंड शामिल हैं।

IIST RANK LIST 2024:- इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड करें रैंक लिस्ट

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admission.iist.ac.in पर जाएं।

- अब होम पेज पर  "IIST Admission Rank List" लिंक पर क्लिक करें।

- अब "IIST Rank List" लिंक पर क्लिक करें।

- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डिटेल्स करें।

- आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर रैंक लिस्ट दिखाई देगी।

- अब भविष्य के लिए रैंक लिस्ट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, आईआईएसटी 2024 बीटेक के लिए पहला सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 जून को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। इस राउंड के लिए सीट स्वीकृति तुरंत शुरू हो जाएगी और 19 जून को बंद हो जाएगी। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का दूसरा राउंड 19 जून को घोषित किया जाएगा, जिसमें सीट बुकिंग की समय सीमा 21 जून निर्धारित की जाएगी।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें