Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़IBPS Clerk Prelims Result 2023: IBPS Clerk Result released on ibps in Direct Link ibps online

IBPS Clerk Prelims Result 2023: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जारी, Direct Link

IBPS Clerk prelims result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 14 Sep 2023 11:50 AM
share Share

IBPS Clerk prelims result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ibps.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर देक सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 2 सितंबर को हुआ था। लाखों उम्मीदवारों को इसके परिणाम का इंतजार था। नतीजे 21 सितंबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। आईबीपीएस बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षा के जरिए 4545 पदों पर नियुक्तियां होगी। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार को अब मेन्स एग्जाम में बैठना होगा।  मेन्स का एग्जाम का शेड्यूल व एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होगा। मुख्य ऑनलाइन परीक्षा अक्टूबर 2023 में प्रस्तावित है। प्रोविजनल अलॉटमेंट अप्रैल 2024 में होगा।

IBPS clerk prelim results 2023: यूं चेक करें रिजल्ट
- ibps.in पर जाएं। 
-  IBPS clerk prelim results 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ/पासवर्ड डालें।
- सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा। 

राज्यवार पदों का विवरण-
आंध्र प्रदेश - 77 पद
अरुणाचल प्रदेश -06 पद
असम - 77 पद
बिहार - 210 पद
चंडीगढ़ - 06 पद
छत्तीसगढ़ - 84 पद
दादर और नगर / दमन और दीव - 08 पद
दिल्ली - 234 पद
गोवा - 36 पद
गुजरात - 239 पद
हरियाणा - 174 पद
हिमाचल प्रदेश - 81 पद
जम्मू कश्मीर - 14 पद
झारखंड - 52 पद
कर्नाटक - 88 पद
केरल - 52 पद
मध्य प्रदेश - 393 पद
महाराष्ट्र - 527 पद
मणिपुर - 10 पद
मेघालय - 01 पद
मिजोरम - 01 पद
नागालैंड - 03 पद
ओडिशा - 57 पद
पंजाब - 321 पद
राजस्थान - 169 पद
तमिलनाडु - 142 पद
तेलंगाना - 27 पद
त्रिपुरा - 15 पद
उत्तर प्रदेश - 674 पद
उत्तराखंड -26 पद
पश्चिम बंगाल -241 पद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें