Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़HTET Admit Card: Haryana Teacher Eligibility Test admit card released see on bseh org in

HTET Admit Card : हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, देखिए bseh.org.in पर

HTET 2023 Admit Card : बीएसईओएच ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। एचटीईटी 2023 में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर डाउनलोड कर

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 25 Nov 2023 04:48 AM
share Share

BSEH HTET Admit Card 2023: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2023 के प्रवेश पत्र कल, 24 नवंबर 2024 को जारी कर दिए गए। एचटीईटी 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एचटीईटी 2023 के एडमिट कार्ड अभ्यर्थी अपनी लॉगइन डिटेल्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि  हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 2 और 3 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। दो दिसंबर 2023 को परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वहीं 3 दिसंबर 2023 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एचटीईटी 2023 के लिए कुल 2,52,028 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जो राज्यभर के 408 परीक्षा केद्रों में भाग लेंगे। कुल अभ्यर्थियों में 1,72,391 महिला और 79,596 पुरुष अभ्यर्थी हैं। वहीं 41 किन्नर हैं। एचटीईटी 2023 के कुल अभ्यर्थियों में से 54,115 लेवल-1 (पीआरटी) के लिए हैं। इसके अलावा लेवल-2 (PGT) के लिए 1,21,574 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

एचटीईटी 2023 एडमिट कार्ड ऐसे पाएं:
- हरियाणा बोर्ड बीएसईएच की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे लिंक HTET 2023 Admit card पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट बटन दबाएं।
- अब एडमिट  कार्ड आपकी मोबाइल स्क्रीन पर होंगे।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड की  हार्ड कॉपी भी प्रिंटआउट करके रख सकते हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें