Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़HSSC Group D CET 2023: Haryana Group D exam answer likely to be released soon

HSSC Group D CET 2023: हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा आंसर की जल्द जारी होने की संभावना

HSSC Asnwer Key 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की प्रॉविजनल आंसर की जल्द से जल्द जारी की जा सकती है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।

Anuradha Pandey लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 6 Nov 2023 07:40 AM
share Share

HSSC Group D Exam Asnwer Key 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की प्रॉविजनल आंसर की जल्द से जल्द जारी की जा सकती है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। आंसर की जारी होने पर उम्मीदवार डाउनलोड कर इसे अच्छे से चेक कर अपने अंकों का आइडिया लगा सकते हैं, अगर आपको किसी सवाल पर आपत्ति है, तो आप आंसर की आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।आंसर की आने के बाद इस पर ऑब्जेक्शन मांगे जाएंंगे। अगर ऑब्जेक्शन सही पाए गए तो इनमें सुधार करके फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

आपको बता दें कि एचएसएससी सीईटी 2023 के जरिए हरियाणा के 13000 पदों पर भर्ती की जाएगी।  अब उम्मीदवारों को इसकी आंसर की का इंतजार है।एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 

आपको बता दें कि परीक्षा का आयोजन आयोग की ओर से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा हरियाणा और चंडीगढ़ के 798 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए कुल 13,75,151 उम्मीदवारों ने रजिस्टर्ड किया था। 

एचएसएससी सीईटी 2023 की आंसर ऐसे कर सकेंगे चेक:
- आंसर की जारी होने के बाद आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे लिंक 'ग्रुप डी सीईटी आंसर की' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगइन डिटेल्स दर्ज करें और आंसर की चेक करें।
- आंसर की एक हार्ड कॉपी भी प्रिंटआउट कराकर रख सकते हैं।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें