Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़HPBOSE Term-2 Exams 2023 Datesheet: Himachal Pradesh Board Class 8 10 and 12 exam tentative time table released

HPBOSE Term-2 Exams 2023 Datesheet: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 8, 10 और 12 परीक्षा का संभावित टाइम-टेबल जारी

HPBOSE Term-2 Exams 2023 Datesheet: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने टर्म-II परीक्षा 2023 की डेट शीट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा का संभावित टाइम-टेबल कक्षा 8, 10 और 12 प

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 5 Jan 2023 01:26 PM
share Share

HPBOSE Term-2 Exams 2023 Datesheet: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने टर्म-II परीक्षा 2023 की डेट शीट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा का संभावित टाइम-टेबल कक्षा 8, 10 और 12 परीक्षा के लिए जारी किया गया है। अभ्यर्थी एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा की संभावित डेटशीट नियमित और एसओएस अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई है। कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च से 24 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएंगी। एचपीबीओएसई 8वीं की परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर बाद 1.45pm से 5pm तक आयोजित की जाएगी।

कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा टर्म-II का आयोजन 11 मार्च 2023 से शुरू होंगी और 31 मार्च 2023 को समाप्त हो जाएंगी। नियमित अभ्यर्थियों की परीक्षाएं सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। वहीं 10वीं कक्षा के एसओएस अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 1.45 pm से 5 pm बजे तक आयोजित की जाएंगी।

वहीं कक्षा 12 की परीक्षा 10 मार्च से 31 मार्च 2023 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। 12वीं की परीक्षाएं भी 10वीं परीक्षा की तरह ही सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयेाजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी एचपीबीओएसई की वेबसाइट पर जाकर चेक की जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें