Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़HPBOSE 10th Result 2024 out at hpbosorg Riddhima Sharma secured the first position

HP Board 10th Result 2024: नतीजे घोषित, 74.61% छात्र हुए पास, रिद्धिमा शर्मा ने किया टॉप

HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने HP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज सुबह जारी कर दिया है। इस परीक्षा में छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। इस सा

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 7 May 2024 07:08 AM
share Share

HP 10th Result 2024 हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ( HPBOSE) ने  कक्षा 10वीं  के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में 74.61% छात्र सफल हुए हैं और  हमीरपुर के नादौन के सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। एचपी बोर्ड 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर प्रत्येक विषय के साथ-साथ कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसका मतलब है कि उन्हें कम से कम डी ग्रेड प्राप्त करना होगा।

बता दें, एचपी बोर्ड ने 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 2 से 21 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। हालांकि, एचपी बोर्ड मैट्रिक परिणामों के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट आई है। साल 2023 में, 91,440 छात्रों ने हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा दी, जिनमें से 81,732 छात्र पास हुए थे। पिछले साल छात्रों का कुल पास प्रतिशत 89.7% था। बता  दें, इस साल  कुल 10474 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।

वहीं टॉपर्स की बात करें तो, इस साल टॉप 10 लिस्ट में कुल 92 छात्र हैं जिनमें से 72 लड़कियां हैं। वहीं केवल 1 लड़का टॉप 3 की लिस्ट में जगह बना पाया है। शिवम शर्मा ने 99.57% अंक हासिल किए हैं और अन्य दो छात्रों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। रिधिमा शर्मा ने HPBOSE कक्षा 10 की परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने परीक्षा में 699 अंक हासिल किए हैं।. उसका पास प्रतिशत 99.86% है।

HPBOSE HP Board 10th Result 2024: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड करें रिजल्ट
 
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

- अब होम पेज पर "HP Board 10th Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।

- मांगी गई जानकारी भरें।

- रिजल्ट आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

इस साल HPBOSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं कीपरीक्षा 2 से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की थी। परीक्षा के पेपर सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें