Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Haryana CET Result : nta declared hssc cet result cutoff cut off marks merit

Haryana CET Result : हरियाणा सीईटी रिजल्ट hssc.gov.in पर जारी, Direct Link, जानें कटऑफ, 40 हजार पदों पर होगी भर्ती

Haryana CET result : हरियाणा सीईटी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का परिणाम एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा 5 व 6 नवंबर को हुई थी

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 11 Jan 2023 02:31 AM
share Share

Haryana CET result : हरियाणा सीईटी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का परिणाम एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। 5 और 6 नवंबर को हुई हरियाणा सीईटी परीक्षा में करीब साढ़े 7  लाख युवा बैठे थे। इस भर्ती परीक्षा के लिए राज्य के करीब 11.35 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। सीईटी के परिणाम आने के साथ ग्रुप सी के 28 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होने के चलते मार्क्स को नॉर्मलाइज्ड किया गया है। कटऑफ भी नॉर्मलाइज्ड मार्क्स में जारी की गई है। 

Direct Link

95 में से नॉर्मलाइज्ड मार्क्स की कटऑफ (सामाजिक आर्थिक मार्क्स के लाभ हटाकर) इस प्रकार है
जनरल कैटेगरी - 47.50 व इससे अधिक यानी 50 फीसदी व इससे अधिक। 
आरक्षित कैटेगरी - 38.00 व इससे अधिक यानी 40  फीसदी या इससे अधिक। 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा था कि ग्रुप सी के 40 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा था कि ग्रुप सी रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है। परिणाम आने के बाद ग्रुप सी के लगभग 40 हजार पदों को विज्ञापित किया जाएगा। इसके अलावा, ग्रुप डी के पदों की भर्ती के लिए भी जल्द सीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी और लगभग 17 से 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीईटी एग्जाम की वैधता 3 साल है। सीईटी परीक्षा का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा, जो भी उम्मीदवार अपने नंबर में सुधार करना चाहता है, वह भी दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।

ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए सीईटी फरवरी में 
हरियाणा सरकार में ग्रुप डी स्तर के पदों पर भर्ती के लिए सीईटी फरवरी में हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके जरिए 20 हजार पदों पर भर्ती हो सकती है। ग्रुप डी में सीईटी स्कोर से बनी मेरिट के आधार पर भर्ती होगी। 

सीईटी परीक्षा में प्रश्न के उत्तर में चार विकल्पों के अलावा पांचवा विकल्प भी जोड़ा गया था। इस पांचवें विकल्प में नॉट-अटेम्पडेटेड लिखा था। उत्तर के चार विकल्प नहीं भरने पर पांचवा विकल्प भरना था। सीईटी में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। जिन अभ्यर्थियों ने 5वें विकल्प को भी नहीं भरा था तो  छोड़े गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 0.95 नंबर काटे गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें