Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Happy Independence Day 2023 Wishes messages and qoutes for your relatives and close freinds

Happy Independence Day 2023 Wishes: 15 अगस्त पर अपने दोस्त-रिश्तेदारों को भेंजे स्वतंत्रता दिवस के ये खास संदेश

आज यानी 15 अगस्त को देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस साल हम आजादी का 77वांस अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आइए स्वतंत्रता दिवस के खास शुभकामनाओं के संदेश जानते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 15 Aug 2023 12:26 AM
share Share

Happy Independence Day 2023: हर साल 15 अगस्त को देशभर में जश्न और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह दिन हर भारतीय के लिए काफी गर्व का दिन होता है। भारत इस साल 77वां स्वंतत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को देश को ब्रिटिश हुकुमतों से आजादी मिली थी और भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। इस दिन भारत के वीर सपूतों के त्याग को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। आजादी के इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। आइए जानते हैं स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाओं के कुछ खास संदेश-

बचपन का वो भी एक दौर था
स्वतंत्रता में भी खुशी का शौर था
ना जाने क्यूं मैं इतना बड़ा हो गया
इंसानियत में मजहबी बैर हो गया
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

देश की आन से हमारी आन बढ़ती है
देश की शान से हमारी शान बढ़ती है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

भारत के उन वीरों को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत

झुककर करो उनको सलाम
जिनके हिस्से में आया ये मुकाम
खुशनसीब हैं वो लोग
जिनका खून आया देश के काम
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

तिरंगा लहराएंगे,
भक्ति गीत गुनगूनाएंगे,
वादा करो इस देश को 
दुनिया का सबसे प्यारा देश बनाएंगे
Happy Independence Day 2023

तीरंगा से बढ़कर कुछ और हमारी शान नहीं
भारतीय होने के अलावा हमारी कोई और पहचान नहीं
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

एकता सूत्र में आज फिर से बंध जाए
आओ मिलकर आजादी मनाए
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें