Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Happy Independence Day 2023: Send photos and messages filled with patriotism on 77th Independence Day

Happy Independence Day 2023: आज स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरें ये खास फोटोज व मैसेज

15 August 2023 Wishes, Quotes and Shayari: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन हर स्वतंत्रता सेनानी के बलिदानों व त्याग को याद किया जाता है व उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दु्स्तान टीम, नई दिल्लीTue, 15 Aug 2023 03:05 AM
share Share

Independence Day 2023 Wishes in Hindi: 15 अगस्त 2023 को भारत 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1946 को भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। 15 अगस्त की लोग एक-दूसरे को बधाई भेजते हैं और सोशल मीडिया पर भी मैसेज शेयर करते हैं। आप भी अपनों को स्वतंत्रता दिवस की इन खास मैसेज व फोटोज से भेजें शुभकामनाएं-

1. दिल हमारे एक हैं एक ही है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है, हम हैं इसकी शान,
जान लुटा देंगे वतन पे हो जाएंगे कुर्बान,
इसलिए हम कहते हैं मेरा भारत महान।
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की मान का है,
हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को,
ऐसा नशा ही कुछ हिंदुस्तान की शान का हैं।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई।

3.ना पूछो जमाने से, क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं।
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई,
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देश पर, हम उनको सलाम करते हैं !
स्वतंत्रता दिवस 2023 मुबारक हो।

5. अब तक जिसका खून न खौला, खून नहीं वो पानी है,
जो देश के काम ना आये, वो बेकार जवानी है,
स्वतंत्रता दिवस 2023 की बधाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें