Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Happy Independence Day 2022 Wishes: 15 August Make these best SMS and images status on Independence Day

Happy Independence Day 2022 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर इन बेस्ट SMS व इमेज को बनाएं स्टेटस, अपने कहेंगे- जय हिंद

Happy 75th independence day wishes: हम आपको बता रहे हैं कुछ चुनिंदा स्टेटस जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे सकते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 15 Aug 2022 03:02 AM
share Share

15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ है और 76वां स्वतंत्रता दिवस है। इस साल देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर लोग वाट्सऐप स्टेट्स से लेकर अपनी डीपी में देशभक्ति से भरे संदेश या इमेज लगा रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ चुनिंदा स्टेटस जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे सकते हैं।

कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिन्दुस्तान का है।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएंॉ

लंदन देखा पेरिस देखा और देखा जापान,
सरे जग में कहीं नहीं है दूसरा हिन्दुस्तान।
Happy Independence Day 2022

फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं
जो मिट गए देश पर
हम उनको सलाम करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

आजादी की कभी शाम न होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे
बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की
रगों में तब तक भारत मां का आंचल नीलाम ना होने देंगे।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

 

ना पूछो जमाने को,
क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो सिर्फ ये है,
कि हम सिर्फ हिंदुस्तानी हैं।
Happy Independence Day

अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,
सर कटा सकते है लेकिन,
सर झुका सकते नहीं।
Happy Independence Day

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें