Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Govt Exam Calendar December 2022 SSC SBI BPSC IBPS will be held in the month of December

दिसंबर के महीने में होंगी SSC, SBI, BPSC, IBPS समेत ये सरकारी परीक्षाएं, देखें तारीखें

Govt Exam Calendar December 2022: दिसंबर 2022 में बहुत सी सरकारी परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं। इस महीने आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षाएं एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा, CTET परीक्षा ,

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 3 Dec 2022 08:47 AM
share Share

Govt Exam Calendar December 2022: दिसंबर 2022 में बहुत सी सरकारी परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं। इस महीने आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षाएं SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा,  CTET परीक्षा , SSC JHT 2022 पेपर -2, आईएमडी परीक्षा, 2022 (CBE), SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा, RPSC  ग्रेड 2 सीनियर टीचर, बीपीएससी हेड टीचर परीक्षा समेत कई सरकारी परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं या चल रही हैं। आइए इन सभी परीक्षा की तारीखों के बारे में जानते हैं।

SSC कंबाइंड ग्रेजुएट  लेवल (CGL) परीक्षा 2022 (टियर -1) - 1  दिसंबर से 13 दिसंबर तक

केरल TET परीक्षा- 3 और 4 दिसंबर 2022

HTET 2022 परीक्षा- 3 और 4 दिसंबर 2022

SBI CBO परीक्षा-  4 दिसंबर 2022

FCI मैनेजर 2022 परीक्षा- 10 और 17 दिसंबर 2022

WBTET 2022 परीक्षा- 11 दिसंबर 2022

SSC JHT 2022 पेपर 2- 11 दिसंबर 2022

SSC साइंटिस्ट असिस्टेंट, IMD परीक्षा, 2022 (CBE)- 14 से 16 दिसंबर 2022

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा-17, 18,19,20 दिसंबर 2022

RPSC ग्रेड 2 सीनियर टीचर-  21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2022

BPSC हेड टीचर परीक्षा- 18 दिसंबर 2022

BSSC CGL- 23 और 24 दिसंबर 2022

IBPS SO प्रीलिम्स परीक्षा- 24 दिसंबर और 31 दिसंबर 2022

CTET 2022 परीक्षा- दिसंबर 2022 (अस्थायी)

SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा 2022- दिसंबर 2022 (अस्थायी)

OTET 2022 परीक्षा- दिसंबर 2022 (अस्थायी)

BPSC 67th मेन्स परीक्षा- 29, 30, 31 दिसंबर 2022

SSC कंबाइंड ग्रेजुएट  लेवल (CGL) परीक्षा 2022 (टियर -1)

SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2022 (टियर -1) परीक्षा लगभग 20,000 रिक्तियों के लिए 1 दिसंबर से शुरू हो गई है और 13 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। टीयर 1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी और 60 मिनट में 200 अंकों के कुल 100  ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे।

केरल TET परीक्षा

केरल TET 3 और 4 दिसंबर 2022 को आयोजित होने जा रहा है। केरल टीईटी परीक्षा केरल में लोअर प्राइमरी, अपर प्राइमरी और हाई स्कूल कक्षाओं में शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है। केरल TET परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट का समय 2:30 घंटे का होगा।

HTET 2022 परीक्षा

HTET 2022 परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2022 को आयोजित होने वाली है। हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन उन उम्मीदवारों के लिए किया जा रहा है, जो लेवल 1 (प्राइमरी टीचर), लेवल 2 (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर)  और लेवल 3 (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) के पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा पेन और पेपर आधारित होगी। प्रत्येक पेपर में 150 मिनट की अवधि के लिए 150 अंकों के 150 प्रश्न होंगे।

SBI CBO परीक्षा

SBI SBO 2022 परीक्षा कुल 1422 रिक्तियों के लिए 4 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में 120 अंकों के लिए एक ऑब्जेक्टिव पेपर और 50 अंकों के लिए एक डिस्क्रिप्टिव पेपर शामिल है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें