Hindi Newsकरियर न्यूज़Gandhi Jayanti 2023 messages and wishes: 2 October mahatma gandhi motivational quotes photos images

Gandhi Jayanti, 2 October 2023: आज गांधी जयंती के खास मौके पर शेयर करें कोट्स, फोटोज व शायरी

Gandhi Jayanti Wishes 2023:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज जयंती है। महात्मा गांधी का जन्म  2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। आप भी इस खास दिन की अपनों को इन चुनिंदा मैसेज से भेजें बधाई-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 Oct 2023 08:02 AM
share Share
Follow Us on
Gandhi Jayanti, 2 October 2023: आज गांधी जयंती के खास मौके पर शेयर करें कोट्स, फोटोज व शायरी

2 October Gandhi Janayanti 2023 Wishes and Images: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 2 अक्टूबर को जयंती है। बापू ने हमेशा ही लोगों को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया है। बापू के ये विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। 2 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 15 जून 2007 को महात्मा गांधी के सम्मान में दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था। गांधी जयंती की आप इन खास मैसेज व इमेज से भेजें बधाई-

जिसकी सोच ने कर दिया कमाल,
बदल दिया जिसने देश का हाल,
जिसने पढ़ाया सत्य और अहिंसा का
पाठ,वो थे हमारे गांधी बापू महान।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं

अगर दुनिया का हर इंसान गांधी हो जायें
दुनिया की सारे समस्याएं आधी हो जायें
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

गांधी जयंती पर मेरा सभी से बस यही कहना है
जीना है तो गांधी जैसे वरना जीना भी क्या जीना है
हैप्पी गांधी जयंती।

सत्य अहिंसा का था वो पुजारी,
कभी ना जिसने हिम्मत हारी,
सांस दी हमें आजादी की,
जन जन है जिसका बलिहारी।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं

अंग्रेजों के सामने झुके नहीं,ख़ुद से उनको
ये आस था,शरीर में ताकत नहीं थी,
पर मन में आजादी का विश्वास था।

जब महात्मा गांधी का जन्म दिवस आता हैं,
हृदय शत-शत नमन करने को झुक जाता हैं।

गांधी जी थे व्यक्ति महान,
करता है हर नागरिक उनका सम्मान,
सब जानते है इन्हें बापू के नाम से,
हम मानते है इन्हें राष्ट्रपिता अदब से।

देश की हर कठिन समय पर
उन्होंने देश का साथ दिया है
उनकी लाठी की मार देखकर
अंग्रेजों को हम भगा पाए है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें