EMRS Admit Card 2023: एकलव्य स्कूलों में 10 हजार भर्ती के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द
EMRS Admit Card 2023: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग के 10 हजार पदों पर निकली भर्ती के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड emrs.tribal.gov.in पर जल्द ही जारी होने वाले हैं।

EMRS Admit Card 2023: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग के 10 हजार पदों पर निकली भर्ती के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाले हैं। एडमिट कार्ड जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड किया जा सकेगा। भर्ती परीक्षा के जरिए टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल, अकाउंटेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट, टीजीटी और हॉस्टल वार्डेन के 10391 पदों पर बहाली होनी हैं। इनमें टीजीटी की 5660, हॉस्टल वार्डेन पुरुष की 335 और हॉस्टल वार्डेन महिला की 334 वैकेंसी हैं। ये भर्ती ईएमआरएस स्टाफ सेलेक्शन एग्जाम (ईएसएसई) 2023 के लिए की जाएंगी। प्रिंसिपल की 303, पीजीटी के 2266, अकाउंटेंट के 759 और लैब अटेंडेंट के 373 रिक्तियां हैं।
टीजीटी के रिक्त पदों में हिंदी के 606, इंग्लिश के 671, मैथ्स के 686, सोशल स्टडीज के 670, साइंस के 678 पद शामिल हैं। अन्य पद म्यूजिक, आर्ट, पीईटी मेल, पीईटी फीमेल, लाइब्रेरियन, टीजीटी बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, तेलुगू, उर्दू के हैं।
पीजीटी - इंग्लिश में 246, हिंदी में 200, संस्कृत में 97, केमिस्ट्री में 169, फिजिक्स में 179, बायोलॉजी में 236, हिस्ट्री में 185, मैथ्स में 244, कॉमर्स में 140, इकोनॉमिक्स में 161, कंप्यूटर साइंस में 172, संथाली में 7, मराठी में 16, उड़िया में 20, तेलुगू में 37, ज्योग्राफी में 154 व बंगाली में 3 वैकेंसी हैं।
टीजीटी पद के लिए 180 मिनट की और हॉस्टल वार्डेन पद के लिए 150 मिनट की परीक्षा होगी। पेपर ओएमआर बेस्ड (पेन पेपर) होगा।
वेतनमान
टीजीटी (इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, साइंस, सोशल स्टडीज, थर्ड लेंग्वेज, लाइब्रेरियन) - लेवल 7, 44900 - 142400 रुपये
अन्य टीजीटी पद - म्यूजिक, आर्ट, पीईटी - लेवल 6 - 35400 - 112400
हॉस्टल वार्डन - लेवल - 5 , 29200-92300 रुपये
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।