Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़EMRS Admit Card 2023 Download: Eklavya schools tgt pgt Exam admit card released

EMRS Admit Card 2023 Download: एकलव्य स्कूल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

EMRS Admit Card : एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षाओं का आयोजन 16 से 24 दिसंबर तक किया जाएगा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 14 Dec 2023 03:00 PM
share Share

EMRS Admit Card 2023 Download Link: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड गुरुवार को जारी कर दिए गए हैं।आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।परीक्षाओं का आयोजन 16 से 24 दिसंबर तक किया जाएगा। प्रिंसिपल और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 16 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद 17 दिसंबर को हॉस्टल वार्डेन और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

EMRS Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट पर emrs.tribal.gov.in जाएं।
  • होमपेज पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड दिखने लगेगा।
  • डाउनलोड लिंक पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Admit Card dowinload link-

इन भर्ती परीक्षा के माध्यम से टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल, अकाउंटेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट, टीजीटी और हॉस्टल वार्डेन के पदों पर भर्ती होगी।

  • टीजीटी- 5660 पद 
  • हॉस्टल वार्डेन पुरुष- 335 पद \
  • हॉस्टल वार्डेन महिला -334 पद।
  • प्रिंसिपल- 303 पद 
  • पीजीटी- 2266 पद 
  • अकाउंटेंट- 759 पद 
  • लैब अटेंडेंट- 373 पद

टीजीटी विस्तृत पदों का विवरण-

  • हिंदी - 606 पद 
  • इंग्लिश- 671 पद 
  • मैथ्स - 686 पद 
  • सोशल स्टडीज- 670 पद 
  • साइंस- 678 पद 
  • अन्य पद म्यूजिक, आर्ट, पीईटी मेल, पीईटी फीमेल, लाइब्रेरियन, टीजीटी बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, तेलुगू, उर्दू के हैं।

पीजीटी विस्तृत पदों का विवरण-  

  • इंग्लिश- 246 पद 
  • हिंदी- 200 पद 
  • संस्कृत- 97 पद 
  • केमिस्ट्री-169 पद 
  • फिजिक्स-179 पद 
  • बायोलॉजी- 236 पद 
  • हिस्ट्री- 185 पद 
  • मैथ्स- 244 पद 
  • कॉमर्स-140 पद 
  • इकोनॉमिक्स- 161 पद 
  • कंप्यूटर साइंस- 172 पद 
  • संथाली- 7 पद 
  • मराठी-16 पद 
  • उड़िया- 20 पद 
  • तेलुगू- 37 पद 
  • ज्योग्राफी- 154 पद
  • बंगाली- 3 पद 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें