Hindi Newsकरियर न्यूज़Download MPTET Result 2022 Direct Link: mp tet result decalred check score card marks merit

Download MPTET Result 2022 Direct Link: एमपीटेट-3 का रिजल्ट जारी, इस लिंक से देखें मेरिट लिस्ट

Download MPTET Result 2022 Direct Link: परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा के लिए 791313 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे जिसमें से 589150 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 9 Aug 2022 08:35 AM
share Share

Download MPTET Result 2022 Direct Link: एमपीपीईबी ने एमपीटेट-3 का रिजल्ट  जारी कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट पर क्लिक कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परिणाम ( MP Teacher Eligibility Test Result 2022 ) के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। यह परीक्षा 5 मार्च से 26 मार्च 2022 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 791313 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे जिसमें से 589150 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इसके बाद 29 मार्च का परीक्षा की आंसर-की जारी की गई थी और अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। आवेदनों पर विशेषज्ञों ने विचार व अध्ययन किया। इसके बाद फाइनल आंसर-की तैयार की गई। फाइनल आंसर-की के आधार पर ही परिणाम जारी किया गया है। यूएफएम प्रकरण में समिति की सिफारिश पर 5 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। 

यह परीक्षा परिणाम अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियों व अभ्यर्थियों के सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन नियुक्तिकर्ता विभाग द्वारा किया जाएगा। 

फाइनल आंसर-की व परीक्षा परिणाम पीईबी की वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किए गए हैं। 
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 (एमपीटेट-3) के रिजल्ट का इंतजार चार महीने से था। 

इस रिजल्ट से हजारों प्राथमिक स्कूलों में हजारों प्राथमिक शिक्षक मिल जाएंगे। एमपीटीईटी-3 की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। मेरिट सूची में नाम आने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल सूची निकाली जाएगी। इसके बाद च्वाइस फीलिंग के बाद स्कूलों आवंटन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें