Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़cgbse nic in CGBSE Board Result 2024 : Chhattisgarh board 10th result today check here

cgbse.nic.in CGBSE Board Result 2024 :छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं, 12वीं का रिजल्ट किया जारी, Direct Link

chhattisgarh cg board result today declared CGBSE 10th Result 2024 , CG Board Result : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर रहा है। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स सीजीबीएसई बोर

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 9 May 2024 07:49 AM
share Share

CGBSE 10th Result 2024 , CG Board Result : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।  आपको बता दें कि करीब साढ़े 6 लाख स्टूडेंट्स नतीजों का इंतजार कर रहे थे। पिछले साल की बात करें तो पिछले साल 10 मई को सीजी बोर्ड रिजल्ट घोषित हुए था। 12वीं का रिजल्ट 79.96 प्रतिशत रहा था जबकि 10वीं का रिजल्ट 75.5 प्रतिशत रहा था। 10वीं में राहुल यादव ने टॉप किया था और 12वीं में विधि ने 98.2 फीसदी अंक के साथ टॉप किया था। वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पिछले साल भी 10वीं 12वीं रिजल्ट एक साथ 14 मई को जारी किया था। 

पिछले साल छत्तीसगढञ बोर्ड 12वीं के ये थे टॉपर्स

रैंक 1: विधि भोसले - 98.20%

रैंक 2: विवेक अग्रवाल - 97.40%

रैंक 3: रितेश कुमार - 96.80%

CGBSE 10th Result 2024 पिछले कुछ सालों के पास फीसदी पर नजर दौड़ाई जाए तो पास फीसदी बढ़ा है, यहां देखें पांच सालों का पास फीसदी
2023-75.05
2022-74.02
2021-100
2020-73.6
2019-68.2

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
cgbse.nic.in, results.cg.nic.in, cg.results.nic.in

 CG CGBSE Board Result 2024: इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट - cgbse.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024' के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, दिए गए स्थानों में अपना विवरण जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें