Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़CGBSE class 10 12 results 2020 released now at results cg nic in : Chhattisgarh Board of secondary education girls shine out boys with huge margin in 10th and 12th both board classes

CGBSE Result 2020 में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं और 12वीं दोनों में बड़े अंतर से लड़कों से रहीं आगे

CGBSE class 10 12 results 2020 released now : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2020 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।  इस साल 10वीं और 12वीं दोनों...

Alakha Ram Singh एजेंसी, नई दिल्ली Tue, 23 June 2020 08:14 AM
share Share

CGBSE class 10 12 results 2020 released now : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2020 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।  इस साल 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट में छत्तीसगढ़ बोर्ड की लड़किंयों ने लड़कों को बुरी तरह पछाड़ा है। 10वीं में कुल 73.62% और 12वीं में 78.59% स्टूडेंट्स को सफलता मिली है।

 

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CGBSE) की 10वीं में लड़कियों का सफलता प्रतिशत 76.28 रहा जबकि लड़कों का प्रतिशत 70.53 रहा। यानी 10वीं में लड़कियों का सफलता प्रतिशत लड़कों के मुकाबले करीब 6 फीसदी अधिक रहा। वहीं 12वीं की परीक्षा में लड़कियों का सफलता प्रतिशत 82.02 और लड़कों का 74.70 प्रतिशत रहा है। यानी इंटर में भी छात्राओं ने लड़कों को करीब 7 फीसदी के अंतर से पछाड़ा दिया। छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए  https://results.cg.nic.in/  पर जाएं या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर अपना रिजल्ट चेक करें।

 

अपना रिजल्ट देखे के लिए यहां देखें Direct Link

HIGH SCHOOL (10th) EXAMINATION RESULT - YEAR 2020

नोट- कुछ लिंक नहीं खुल रहे तो छात्र दूसरे लिंक भी ट्राय कर सकते हैं।

 

HIGHER SECONDARY (12th) VOCATIONAL  EXAMINATION RESULT - YEAR 2020

 

10वीं में 100% लाकर छात्रा प्रज्ञा बनी बोर्ड टॉपर

10वीं में 100 फीसदी अंकों के साथ प्रज्ञा और 12वीं में 97.80 फीसदी के साथ टिकेश टॉपर बने हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित चिप्स कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परिणाम जारी किए। इस बार 10वीं में 3,92,163 परीक्षार्थी और 12वीं में 2,77,563 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

 

सीजीबीएसई  10वीं रिजल्ट के टॉपर
रैंक 1 - मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप - 100 फीसदी मार्क्स - 
रैंक 2 -  बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत - 99.33 फीसदी मार्क्स 
रैंक 3 - बालोद की भारती यादव - 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 3-  जशुपर जिले के निखिल साउ- 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 4- जंजगीर जिले का बिजेन्द्र कुमार - 98.50 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- बालोद की ममता सिंह -  98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- प्रतिभा सिखेरिया - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- गुलाम रब्बानी - जशपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- रितेश कुमार सिन्हा - बालोद - 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- छाया निर्मलकार - जंजगीर - 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- असद इकबाल - सूरजपुर - 98.17 फीसदी मार्क्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें