Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़CGBSE 10th 12th Results Toppers Pragya kashyap topped in 10th class with 100 full marks know other toppers numbers

CGBSE 10th 12th Results Toppers : 10वीं में 100 फीसदी लाकर प्रज्ञा कश्यप ने रचा इतिहास, जानें बाकी टॉपर्स के अंक

CGBSE CG Board 10th, 12th Result 2020: :छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज दसवीं और 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए गए। आज 11 बजे नतीजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जारी किए गए। नतीजों के अनुसार...

Pratima Jaiswal लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली Tue, 23 June 2020 08:28 AM
share Share

CGBSE CG Board 10th, 12th Result 2020: :छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज दसवीं और 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए गए। आज 11 बजे नतीजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जारी किए गए। नतीजों के अनुसार 10वीं में 73.62 फीसदी पास और 12वीं 78.59 फीसदी पास हुए हैं। वहीं,  10वीं टॉपर्स की बात करें, 10वीं में मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप ने 100 फीसदी मार्क्स के साथ किया टॉप। प्रज्ञा के शत-प्रतिशत नम्बर पाने की उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। 100 फीसदी अंक लाकर प्रज्ञा पूरे राज्य में बोर्ड परीक्षाओं में टॉप किया है। बाकी टॉपर्स की बात करें, तो उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है।सेकेंड टॉपर बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत , 99.33 मार्क्स और थर्ड टॉपर बालोद की भारती यादव - 98.67 अंकों के साथ हैं. नतीजे छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे।

10वीं के टॉपर्स
रैंक 1 - मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप - 100 फीसदी मार्क्स - 
रैंक 2 -  बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत - 99.33 फीसदी मार्क्स 
रैंक 3 - बालोद की भारती यादव - 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 3-  जशुपर जिले के निखिल साउ- 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 4- जंजगीर जिले का बिजेन्द्र कुमार - 98.50 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- बालोद की ममता सिंह -  98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- प्रतिभा सिखेरिया - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- गुलाम रब्बानी - जशपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- रितेश कुमार सिन्हा - बालोद - 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- छाया निर्मलकार - जंजगीर - 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- असद इकबाल - सूरजपुर - 98.17 फीसदी मार्क्स

 

पिछले वर्ष 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा में 3,88,120 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 2,61,177 पास हुए थे। 10वीं में लड़कियां 70.77 प्रतिशत पास हुईं थी। लड़कों का रिजल्ट 65 फीसदी रहा था। वहीं 12वीं में करीब 2.60 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। 12वीं का रिजल्ट  78.43 फीसदी रहा था। लड़कियों का रिजल्ट  81.08% और लड़कों का रिजल्ट 75.53% रहा था।


छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं परीक्षाएं 3 मार्च से 26 मार्च औऱ 12वीं की परीक्षाएं 26 मार्च से 2 मार्च तक आयोजित की गईं थी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी बोर्ड वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए परिणाम घोषित कर रहे हैं। इससे पहले बोर्ड प्रेस कांफ्रेंस के जरिए ही नतीजे जारी करता था। हालांकि कोरोना महामारी के कारण छत्तीसगढ़ सरकार ने 10वीं और 12वीं के पेपर रद्द कर दिए थे। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर शेष परीक्षाओं के लिए अंक देने का फैसला किया गया था।  
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें