Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़CGBSE 10th 12th results 2020 live updates: Chhattisgarh Board Class 10 and 12 result to be declared today 11am at results cg nic in cg board toppers marks

cgbse.nic.in , CGBSE 10th 12th results 2020 updates: जारी हुआ छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, 10वीं में प्रज्ञा और 12वीं में टिकेश ने किया टॉप

CGBSE 10th 12th results 2020 updates: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिमं ) कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल 10वीं में 73.62% और 12वीं में  78.59%...

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 24 June 2020 02:08 AM
share Share

CGBSE 10th 12th results 2020 updates: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिमं ) कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल 10वीं में 73.62% और 12वीं में  78.59% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। 10वीं में 100 फीसदी अंकों के साथ प्रज्ञा और 12वीं में 97.80 फीसदी के साथ टिकेश टॉपर बने हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित चिप्स कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परिणाम जारी किए। इस बार 10वीं में 3,92,163 परीक्षार्थी और 12वीं में 2,77,563 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं। यहां देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का लाइव अपडेट- 

11:29 AM 10वीं के टॉपर
रैंक 1 - मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप - 100 फीसदी मार्क्स - 
रैंक 2 -  बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत - 99.33 फीसदी मार्क्स 
रैंक 3 - बालोद की भारती यादव - 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 3-  जशुपर जिले के निखिल साउ- 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 4- जंजगीर जिले का बिजेन्द्र कुमार - 98.50 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- बालोद की ममता सिंह -  98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- प्रतिभा सिखेरिया - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- गुलाम रब्बानी - जशपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- रितेश कुमार सिन्हा - बालोद - 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- छाया निर्मलकार - जंजगीर - 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- असद इकबाल - सूरजपुर - 98.17 फीसदी मार्क्स

11:18 AM :  12वीं के टॉपर की लिस्ट 
- 12वीं में मुंगेली के टिकैश वैष्णव टॉपर- 97.80%
- रायपुर की श्रेया अग्रवाल सेकेंड टॉपर- 97% 
- तनु यादव तीसरे स्थान पर- 96.60%

रिजल्ट के Direct Link

HIGH SCHOOL (10th) EXAMINATION RESULT - YEAR 2020

HIGHER SECONDARY (12th) EXAMINATION RESULT - YEAR 2020

HIGHER SECONDARY (12th) VOCATIONAL  EXAMINATION RESULT - YEAR 2020

11:15 AM  - 10वीं में लड़कियों का प्रतिशत 76.28 और लड़कों का प्रतिशत 70.53 है। 
11:15 AM  - 12वीं की परीक्षा में लड़कियों का प्रतिशत 82.02 और लड़कों का 74.70 प्रतिशत रहा है।

11:14 AM :  10वीं में 73.62 फीसदी पास और 12वीं 78.59 फीसदी पास

11:00 AM :  कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी

cg board 10th result 2020

10:50 AM : सीएम भूपेश बघेल ने परिणाम को लेकर छात्रों के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'बच्चों!, आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी हो रहे हैं। आप सबको मेरी ढेर सारी अग्रिम शुभकामनाएं। साथ ही कहना चाहता हूं कि परिणाम से पहले मेरा भी चिंता भाव वही रहता था जो इस वक़्त आपका है, हमारे प्रयास भिन्न हो सकते हैं, उसके आधार पर हमारे परिणाम भी भिन्न होते हैं। लेकिन परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न आना आपकी मेहनत पर प्रश्नवाचक चिन्ह नहीं लगाता बल्कि प्रेरित करता है कि मेहनत की सही दिशा को हमें ढूंढना है। इसलिए परिणाम जो कुछ भी आए उसी स्वीकार कर आगे बढ़ें, ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।'

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 23, 2020

10:28 AM : स्टूडेंट्स को NCC, NSS जैसी एक्टिविटीज के बोनस अंक मिलेंगे। 

10:26 AM : रिजल्ट जारी करने से पहले शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आज प्रदेश में आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी होने वाले है, सभी छात्रों को मेरी ढेर सारी अग्रिम शुभकामनाएं

— Dr PremSai Singh Tekam (@prem_tekam) June 23, 2020

10:20 AM : नतीजे आने में कुछ ही समय बाकी रह गए हैं। जल्द ही शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सिविल लाइन स्थित चिप्स कार्यालय पहुंचेंगे।

08:45 AM - इस बार स्टूडेंट्स को अधिकतम ग्रेस मार्क्स के तौर पर 20 अंक मिलेंगे। इसके अलावा खेलकूद में बच्चों को बोनस अंक दिया जाएगा। किसी भी विषय में अधिकतम 10 प्रतिशत बोनस अंक दिए जा सकेंगे। 

08:35 AM - इस बार छत्तीसगढ़ में पहली बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में वोकेशनल कोर्स के लिए इंटरनल असेसमेंट के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे, वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सिर्फ भूगोल विषय के लिए इंटरनल असेसमेंट के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे।

07:32 AM - जानें कैसा रहा था 2019 का रिजल्ट
पिछले वर्ष 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा में 3,88,120 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 2,61,177 पास हुए थे। 10वीं में लड़कियां 70.77 प्रतिशत पास हुईं थी। लड़कों का रिजल्ट 65 फीसदी रहा था। 28 फीसदी फर्स्ट डिविजन पास हुए थे। 36 फीसदी सेकेंड डिविजन पास हुए थे। साढ़े 3 फीसदी थर्ड डिविजन में पास हुए थे। रायगढ़ की निशा पटेल ने 99.33 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था।

पिछले वर्ष 12वीं में करीब 2.60 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। 12वीं का रिजल्ट  78.43 फीसदी रहा था। 97.40 अंक हासिल कर मुंगेली जिले के योगेन्द्र वर्मा ने टॉप किया था। लड़कियों का रिजल्ट  81.08% और लड़कों का रिजल्ट 75.53% रहा था।
वोकेश्नल में रजिस्टर्ड हुए 1944 स्टूडेंट्स में से 1931 ने एग्जाम दिया था। 1931 में से 1904 पास हुए थे। यानी पास प्रतिशत  98.8% रहा था।

06:55 AM - परीक्षा के नतीजे www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं।

05:45 AM - छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के नतीजे आज जारी किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें