Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़CGBSE 10th 12th results 2020 declared check Chhattisgarh Board class 10 and class 12 result on mobile here is direct link

CGBSE 10th 12th results 2020: सीजीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट मोबाइल पर सिर्फ एक क्लिक में करें चेक

CGBSE 10th 12th results 2020 : छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं 12वीं कक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 10वीं में 73.62% और 12वीं में 78.59 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की...

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 23 June 2020 07:58 AM
share Share

CGBSE 10th 12th results 2020 : छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं 12वीं कक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 10वीं में 73.62% और 12वीं में 78.59 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। हाईस्कूल में प्रज्ञा कश्यप ने टॉप किया है। उन्हें 100 फीसदी अंक मिले हैं। जबकि 12वीं की परीक्षा में टिकेश वैष्णव टॉपर हैं। 10वीं में छात्राओं का पास प्रतिशत 76.28 और छात्रों का प्रतिशत 70.53 है। जबकि 12वीं की परीक्षा में छात्राओं का  पास प्रतिशत 82.02 और छात्रों का पास 74.70 प्रतिशत रहा है। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं। नतीजों का ऐलान राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किया। यहां देखें रिजल्ट का Direct Link

10वीं के टॉपर
रैंक 1 - मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप - 100 फीसदी मार्क्स - 
रैंक 2 -  बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत - 99.33 फीसदी मार्क्स 
रैंक 3 - बालोद की भारती यादव - 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 3-  जशुपर जिले के निखिल साउ- 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 4- जंजगीर जिले का बिजेन्द्र कुमार - 98.50 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- बालोद की ममता सिंह -  98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- प्रतिभा सिखेरिया - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- गुलाम रब्बानी - जशपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- रितेश कुमार सिन्हा - बालोद - 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- छाया निर्मलकार - जंजगीर - 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- असद इकबाल - सूरजपुर - 98.17 फीसदी मार्क्स

रिजल्ट के Direct Link

HIGH SCHOOL (10th) EXAMINATION RESULT - YEAR 2020

HIGHER SECONDARY (12th) EXAMINATION RESULT - YEAR 2020

HIGHER SECONDARY (12th) VOCATIONAL  EXAMINATION RESULT - YEAR 2020

सीएम भूपेश बघेल ने परिणाम को लेकर छात्रों के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'बच्चों!, आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी हो रहे हैं। आप सबको मेरी ढेर सारी अग्रिम शुभकामनाएं। साथ ही कहना चाहता हूं कि परिणाम से पहले मेरा भी चिंता भाव वही रहता था जो इस वक़्त आपका है, हमारे प्रयास भिन्न हो सकते हैं, उसके आधार पर हमारे परिणाम भी भिन्न होते हैं। लेकिन परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न आना आपकी मेहनत पर प्रश्नवाचक चिन्ह नहीं लगाता बल्कि प्रेरित करता है कि मेहनत की सही दिशा को हमें ढूंढना है। इसलिए परिणाम जो कुछ भी आए उसी स्वीकार कर आगे बढ़ें, ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।'

इस बार स्टूडेंट्स को अधिकतम ग्रेस मार्क्स के तौर पर 20 अंक मिलेंगे। इसके अलावा खेलकूद में बच्चों को बोनस अंक दिया जाएगा। किसी भी विषय में अधिकतम 10 प्रतिशत बोनस अंक दिए जा सकेंगे। 

इस बार छत्तीसगढ़ में पहली बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में वोकेशनल कोर्स के लिए इंटरनल असेसमेंट के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे, वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सिर्फ भूगोल विषय के लिए इंटरनल असेसमेंट के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे।
 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें