Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़CG Board Result 2023 Live: CGBSE 10th Result and CGBSE 12th Result declared today cg result

CG Board Result 2023 Live: CGBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपरों की लिस्ट

CGBSE 10th 12th Result 2023 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज दोपहर 12 बजे सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी करेगा। परिणाम वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in चेक कर सकेंगे।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 10 May 2023 07:28 AM
share Share

CGBSE 10th Result 2023, CGBSE 12th Result 2023 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज दोपहर 12 बजे सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी हो गया है। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा में 79.96 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। रायगढ़ की विधि भोसले ने 12वीं में टॉप किया है। विधि भोसले को 98.20 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं 10वीं परीक्षा में जशपुर के राहुल यादव ने पहला स्थान हासिल किया। राहुल को 98.83 अंक मिले हैं।

छत्तीसगढ़ 10वीं 2023 का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ 12वीं 2023 का रिजल्ट

CGBSE 10th Result 2023 Toppers : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट के टॉपर
राहुल यादव 98.83
सिकंदर यादव 98.6 जशपुर
पिंकी यादव

CGBSE 12th Result 2023 Toppers : छत्तीसगढ़ बोर्ड 102वीं रिजल्ट के टॉपर
विधि भोसले - 98.20 फीसदी, रायगढ़ जिला। 
 विवेक अग्रवाल - 97. 40 फीसदी, जांजगीर चांपा। 
रितेश कुमार-  96.80 फीसदी मार्क्स, दुर्ग

10वीं 12वीं का परीक्षा के परिणाम cgbse.nic.in पर और results.cg.nic.in चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया था कि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेससाय सिंह टेकाम मंडल के सभागार में दोपहर 12 बजे 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित होंगे। आपको बता दें कि करीब साढ़े छह लाख स्टूडेंट्स को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। छत्‍तीसगढ़ 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में  साढ़े छह लाख से ज्यादा विद्यार्थी बैठे थे। 2418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 10वीं में 3,37,293 विद्यार्थी जबकि 12वीं में 327935 विद्यार्थी एग्जाम में बैठे थे। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च को संपन्न हो गई थीं। परीक्षाओं के बीच में ही कापियों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया था। पिछले साल भी 14 मई को दसवीं-बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया था। पिछले साल 10वीं में 74.23 फीसदी और 12वीं में 79.30 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड ने CGBSE 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च, 2023 तक आयोजित की थी, जबकि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 10 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।

रिजल्ट की मुख्य बातें
- CG Board 10th Result 2023, CB Board 12th Result 2023 - सीजी बोर्ड रिजल्ट यहां चेक कर सकेंगे। 
इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in 

- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं-12वीं की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गईं थीं। सीजीबीएसई 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं एक मार्च से 31 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गईं थीं। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो मार्च से 24 मार्च, 2023 के बीच आयोजित हुई थी। 

CG Board Result 2023- किस समय लाइव होगा रिजल्‍ट का लिंक
रिजल्‍ट चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे के बाद लाइव हो जाएगा. रिजल्‍ट की घोषणा दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी। ऐलान के बाद सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.cg.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। साथ ही अन्य अपडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in पर जारी होंगे।

हेल्पलाइन नंबर 18 मई तक रहेगा चालू
परीक्षा परिणाम के पहले तनाव से बाहर निकलने, विषय व करियर के चयन व मार्गदर्शन के लिए सीजी बोर्ड द्वारा हेल्पलाइन नंबर 18002334363 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन पर परिक्षार्थी 18 मई तक सुबह 10:30 से 1:30 और दोपहर दो से 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

CG CGBSE Board Result 2023 Live: इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट - cgbse.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023' के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, दिए गए स्थानों में अपना विवरण जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें