Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़cg board exam date 2023 : cgbse 10th 12th exam date sheet time table datesheet released

CGBSE CG 10th datesheet 2023 : यहां देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा का टाइम टेबल

CGBSE CG Board exam date 2023 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने 10वीं 12वीं कक्षा की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 मार्च से 24 मार्च 202

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 16 Dec 2022 12:00 PM
share Share

CGBSE CG Board exam date 2023 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने 10वीं 12वीं कक्षा की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा कार्यक्रम ( Chhattisgarh 10th,12th Exam 2023 Date Sheet) अनुसार कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 मार्च से 24 मार्च 2023 तक चलेंगी। वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 12:15 है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं की डेटशीट के साथ फिजिकल ट्रेनिंग डिप्लोमा एग्जाम (फर्स्ट व सेकेंड ईयर) का शेड्यूल भी जारी किया है। यह परीक्षा 1 मार्च से 13 मार्च तक होंगी।

10वीं की डेटशीट
हिंदी - 2 मार्च 2023
अंग्रेजी - 4 मार्च 2023
गणित - 10 मार्च 2023
साइंस - 13 मार्च 2023
व्यावसायिक कोर्स (रिटेलिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर, बैंकिंग, ब्यूटी आदि )- 15 मार्च 2023
सामाजिक विज्ञान - 17 मार्च 2023
तृतीय भाषा (संस्कृत, मराठी, पंजाबी आदि) - 21 मार्च 2023

जनवरी 2023 में कक्षा 10वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 10 जनवरी से 31 जनवरी के बीच छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई जाएंगी। छात्र अपने स्कूलों से अपने प्रैक्टिकल की डेट पता कर सकते हैं।

पिछले साल का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 74.23% स्टूडेंट्स पास हुए थे, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा था। 12वीं की परीक्षा में 79.30% स्टूडेंट पास हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.0 3 रहा। दसवीं की परीक्षा में 3,63,301 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 2,69,478 स्टूडेंट पास हुए। हाई स्कूल 12वीं की परीक्षा में 2,87,673 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 2,27,991 स्टूडेंट पास हुए। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें