Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE Term-2 Exam 2022: Answer sheet will be red in 10th and blue in 12th

CBSE Term-2 Exam 2022: 10वीं में लाल और 12वीं में नीले रंग की रहेगी उत्तर पुस्तिका

CBSE Term-2 Exam 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दसवीं और 12वीं टर्म-2 की उत्तर पुस्तिका अलग-अलग रंग की होगी। दसवीं की उत्तर पुस्तिका लाल रंग की तो वहीं 12वीं की नीले रंग की होगी।

Alakha Ram Singh वरीय संवाददाता, पटनाTue, 19 April 2022 02:52 PM
share Share

CBSE Term-2 Exam 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दसवीं और 12वीं टर्म-2 की उत्तर पुस्तिका अलग-अलग रंग की होगी। दसवीं की उत्तर पुस्तिका लाल रंग की तो वहीं 12वीं की नीले रंग की।

बोर्ड की ओर से इसकी जानकारी सभी परीक्षा केंद्रों को दी गयी है। बोर्ड की मानें तो दसवीं और 12वीं गणित विषय की उत्तर पुस्तिका हरे रंग की रहेगी। ज्ञात हो कि इस बार दसवीं और 12वीं टर्म-2 परीक्षा के शिड्यूल को सीमित किया गया है। एक महीने में ही परीक्षा समाप्त होगी। ऐसे में दसवीं ओर 12वीं के कई विषयों की परीक्षा एक ही दिन एक ही पाली में ली जायेगी। दोनों के प्रश्न पत्र में फेरबदल ना हो, इसके लिए बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिका का रंग बदल दिया गया है। इससे जिस बोर्ड के छात्र रहेंगे, उन्हें उसी रंग की उत्तर पुस्तिका दी जायेगी।

ग्राफ के साथ मिलेगी
इस बार उत्तर पुस्तिका में ग्राफ कॉपी को भी डाल दिया गया है। जिस विषय में ग्राफ वाले प्रश्न पूछे जायेंगे, उनकी उत्तर पुस्तिका में ग्राफ भी डाला रहेगा। अलग से इस बार ग्राफ नहीं दिया जायेगा। बोर्ड की मानें तो अगर किसी उत्तर पुस्तिका में ग्राफ नहीं रहेगा तो इसकी जानकारी तुरंत केंद्राधीक्षक को देनी है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कॉपी भी दी जायेगी।

परीक्षा केंद्रों पर भेजी गयी उत्तर पुस्तिका
बोर्ड द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका भेज दी गयी है। इसे परीक्षार्थियों की संख्या से 25 फीसदी अधिक भेजा गया है। ज्ञात हो कि कक्ष को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले खोला जायेगा। 9.45 बजे परीक्षार्थी को प्रवेश मिलेगा। वहीं, दस बजे केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। 

सीबीएसई सिटी कोआर्डिनेटर राजीव रंजन ने बताया कि 10वीं और 12वीं टर्म-2 परीक्षा की उत्तर पुस्तिका अलग-अलग रंग की होगी। इससे फेरबदल होने की गुजाइश नहीं रहेगी। दोनों ही कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या भी अलग रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें