Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE Sample Paper 2022 2023: CBSE 10th 12th sample question paper 2023 released cbseacademic nic in

CBSE Sample Paper 2023: सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षाओं के सैंपल पेपर जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

CBSE Sample Paper 2022-2023: सीबीएसई ने दसवीं और 12वीं 2022-23 का सैंपल प्रश्नपत्र जारी कर दिया है। इस बार एक ही परीक्षा ली जायेगी। इसमें प्रायोगिक परीक्षा के अलावा थ्योरी परीक्षा होगी।

Pankaj Vijay वरीय संवाददाता, पटनाSat, 17 Sep 2022 04:53 AM
share Share

CBSE Sample Paper 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और 12वीं 2022-23 का सैंपल प्रश्नपत्र जारी कर दिया है। इस बार एक ही परीक्षा ली जायेगी। इसमें प्रायोगिक परीक्षा के अलावा थ्योरी परीक्षा होगी। बोर्ड की मानें तो दसवीं में पांच सेक्शन में प्रश्न रहेंगे। इसमें पहला सेक्शन वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों का होगा। इस बार एक-एक अंक के 20 प्रश्न पूछे जायेंगे। दसवीं में विज्ञान विषय की परीक्षा 70 अंकों की होगी। इसमें 39 प्रश्न रहेंगे। वहीं, सामाजिक विज्ञान की 80 अंकों की परीक्षा होगी। इसमें 37 प्रश्न पूछे जायेंगे। 

12वीं का भी सैंपल पेपर
12वीं का भी सैंपल पेपर जारी कर दिया गया है। 12वीं में भौतिकी और रसायन में 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न 18 रहेंगे। दो अंक के सात-सात प्रश्न पूछे जायेंगे। जीव विज्ञान में 70 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे। इसमें 33 प्रश्न रहेंगे। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 16 और दो अंकों के प्रश्न की संख्या पांच होगी। 12वीं में गणित विषय में 40 प्रश्न पूछे जायेंगे। 80 अंकों की परीक्षा में एक अंक के 18 और दो अंकों के पांच प्रश्न होंगे। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के कारण 2022 में बोर्ड परीक्षा दो टर्म में ली गयी थी। इसमें हर विषय के 50 अंकों की परीक्षा प्रथम टर्म और 50 अंकों की परीक्षा दूसरे टर्म में ली गयी थी। लेकिन बोर्ड ने 2023 की परीक्षा पुराने पैटर्न पर लेने का निर्णय लिया है। 

परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होगी। इससे पहले जनवरी में प्रायोगिक परीक्षा ली जायेगी।

राजीव रंजन ( सिटी कोऑर्डिनेटर सीबीएसई) ने कहा, 'बोर्ड ने सैंपल पेपर और मार्किग स्कीम दोनों जारी कर दी है। इस बार 15 फरवरी से ही परीक्षा होगी। इसकी तैयारी स्कूल स्तर पर की जा रही है। सैंपल पेपर से छात्रों को तैयारी में सुविधा होगी।'

दसवीं में प्रश्नों की संख्या 12वीं से होगी ज्यादा 
इस बार दसवीं में प्रश्नों की संख्या 12वीं से अधिक रहेगी। विज्ञान में 39 और सामाजिक विज्ञान में 37 प्रश्न पूछे जायेंगे। बोर्ड की मानें तो गणित में 37 और अंग्रेजी में 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस बार पूरे सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसलिए बोर्ड ने सैंपल पेपर जारी कर दिया है ताकि छात्र अभी से तैयारी कर पाएं। सैंपल पेपर के साथ बोर्ड ने मार्किंग स्कीम भी जारी की है। इसमें उत्तर देने की विधि भी छात्र समझ सकेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें