Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE Result 2020: Noida twins Mansi and Manya surprise all with perfectly identical scores In 12th result

CBSE 12th Result 2020: नोएडा की जुड़वा बहनों ने एक जैसे मार्क्स लाकर चौंकाया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जुड़वा बहनों मानसी और मान्या का जन्म 3 मार्च, 2003 को 9 मिनट के अंतराल पर हुआ था। सिर्फ एक यही बात है जो आज तक दोनों बहनों को अलग करती है। दोनों की शक्ल हूबहू मिलती है। आवाज भी...

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 14 July 2020 06:55 AM
share Share

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जुड़वा बहनों मानसी और मान्या का जन्म 3 मार्च, 2003 को 9 मिनट के अंतराल पर हुआ था। सिर्फ एक यही बात है जो आज तक दोनों बहनों को अलग करती है। दोनों की शक्ल हूबहू मिलती है। आवाज भी एक जैसी है। खाने में दोनों की पसंद और हॉबी भी मिलती जुलती है। दोनों बैडमिंटन की दीवानी है। लेकिन सोमवार को दोनों बहनों ने अपनी जुगलबंदी के कमाल से माता-पिता, शिक्षक और दोस्तों को भी चौंका दिया। दोनों ने सीबीएसई 12वीं में समान अंक (95.8 प्रतिशत) हासिल किए हैं। 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में सुचेतन राज सिंह और उनकी पत्नी जया सिंह रहती हैं। मूलरूप से हाथरस निवासी सुचेतन राज सिंह की दो जुड़वां बेटियां मानसी व तन्वी हैं। दोनों एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्रा हैं। 

मानसी ने बताया कि दोनों ही बहनें साथ बैठकर पढ़ती हैं। पढ़ाई के दौरान एक दूसरे की दिक्कतें दूर करती हैं। कक्षा नौ से दोनों एस्टर पब्लिक स्कूल में पढ़ रही हैं। मानसी ने बताया कि दोनों बहनें इंजीनियर बनना चाहती हैं। दोनों बहनें साथ-साथ बैडमिंटन खेलती हैं। 

विषय                        मानसी-मान्वी के  नंबर
अंग्रेजी                           98
भौतिक विज्ञान                    95
रसायन विज्ञान                    95
‌कंप्यूटर साइंस                   98
फिजिकल एजुकेशन               95

एस्टर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल जयवीर डागर ने कहा, 'जुड़वा बहनों मानसी और मान्या को देखकर मैं भी कंफ्यूज हो जाता हूं। मैंने जब उनके मार्क्स चेक किए तो यह बिल्कुल अविश्वनीय था।'

दोनों बहनों में हाईस्कूल में केवल एक प्रतिशत का अंतर था। मान्वी को 98 तो मानसी को 97 प्रतिशत अंक मिले थे। लेकिन इस बार दोनों के बराबर अंक आए हैं। इससे स्कूल के साथ-साथ परिवार के सदस्य भी खुश हैं।

ICSE 10th Results 2020 में हुआ था ऐसा कमाल
कुछ दिनों पहले जारी हुए ICSE 10th रिजल्ट में भी इसी तरह का दिलचस्प मामला सामने आया था। गुरुग्राम के जुड़वा भाई बहन के एक जैसे मार्क्स आए थे। जुड़वा भाई-बाहन आदित्य मिश्रा और आनंदिता मिश्रा ने काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) से 10वीं की परीक्षा में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। आदित्य और आनंदिता स्कॉटिश इंटरनेशनल हाई स्कूल में पढ़ते हैं। निरवाना कंट्री में परिवार के साथ रहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें