Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE Date Sheet 2023 : cbse 10th 12th time table released class 10 12 exam dates datesheet

CBSE Date Sheet 2023 : सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

CBSE Date Sheet 2023 : सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं क्लास की विषयवार डेटशीट जारी कर दी है।  सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होगी और 21 मार्च तक चलेंगी।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 Dec 2022 04:01 AM
share Share

CBSE Date Sheet 2023 : सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं क्लास की विषयवार डेटशीट ( CBSE 10th 12th Date Sheet 2023 ) जारी कर दी है। सीबीएसई 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 21 मार्च 2023 को और 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी। प्रैक्टिकल एग्जाम 2 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक चलेंगे। छात्र cbse.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर पूरी डेटशीट देख सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 10वीं डेट शीट 2023 ( CBSE Class 10 Date Sheet 2023 )
पेंटिंग - 15 फरवरी 2023
अंग्रेजी - 27 फरवरी 2023
विज्ञान - 04-मार्च 2023
होम साइंस - 6 मार्च
सोशल साइंस - 15-मार्च 2023
संस्कृत - 11 मार्च 2023
कंप्यूटर एप्लीकेशंस, आईटी, एआई - 13 मार्च
हिन्दी ए/बी - 17 मार्च 2023
गणित बेसिक / स्टैंडर्ड 21 मार्च 2023

सीबीएसई कक्षा 12वीं डेटशीट 2023 ( CBSE Class 12 Date Sheet 2023 )
15 फरवरी, 2023 - इंन्टरप्रिन्योरशिप 
16 फरवरी, 2023  - बायोटेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी, शॉर्टहैंड (अंग्रेजी), शॉर्टहैंड (हिंदी),  फूड न्यूट्रिशन, लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस
17 फरवरी - डांस
20 फरवरी - हिंदी इलेक्टिव एंड कोर
21 फरवरी - फूड प्रोडक्शन, डिजाइन, डेटा साइंस
22  फरवरी - अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, आर्टिशियल इंटेलिजेंस, हिंदुस्तानी संगीत, ऑटोमेटिव, हेल्थकेयर, कोस्ट अकाउंटिंग
24 फरवरी, 2023 अंग्रेजी इलेक्टिव व कोर
25  फरवरी - रशियन , मार्केटिंग, ब्यूटी वेलनेस
27 फरवरी - रिटेल, कृषि, मल्टीमीडिया
28 फरवरी - केमिस्ट्री 
1 मार्च, 2023 - बंगाली, फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन, मेडिकल डायगनोस्टिक, टेक्सटाइल डिजाइन
2 मार्च, 2023- ज्योग्राफी 
3 मार्च 2023  - योग
4 मार्च 2023 हिन्दुस्तानी संगीत वोकल
6 मार्च, 2023- फिजिक्स
9 मार्च, 2023 - लीगल स्टडीज 
10 मार्च, 2023 भाषाएं
11 मार्च, 2023 - मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स
13 मार्च , 2023 - फिजिकल एजुकेशन 
14 मार्च, 2023 - फैशन स्टडीज
16 मार्च, 2023 - बायोलॉजी 
17 मार्च, 2023 - इकोनोमिक्स
18 मार्च, 2023 - पेंटिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, एप्लाइड आर्ट
20 मार्च, 2023 - पॉलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान)
23 मार्च, 2023-  इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस, कंप्यूटर साइंस
25 मार्च, 2023 - बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
29 मार्च, 2023-  इतिहास
31 मार्च, 2023- अकाउंटेंसी
1 अप्रैल, 2023 - गृह विज्ञान
3 अप्रैल, 2023 - समाजशास्त्र
5 अप्रैल , 2023 - साइकोलॉजी

सीबीएसई ने कहा है कि 10वीं, 12वीं कक्षा के छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। 

सीबीएसई ने कहा है कि जेईई मेन समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 10वीं 12वीं की डेटशीट तैयार की गई है। यह डेटशीट लगभग 40,000 विषयों के कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए भी बनाई गई है ताकि किसी एक छात्र के दो विषयों के पेपर एक ही दिन न पड़ जाएं। 

जेईई मेन और सीबीएसई परीक्षाओं के बीच अच्छा गैप
सीबीएसई ने पहले एनटीए वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर चुका है। जेईई मेन 2023 दो बार आयोजित किया जाएगा। सत्र 1 जनवरी का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30, और 31 (आरक्षित तिथियां: 1 फरवरी, 2, 3) और सत्र 2 का आयोजन अप्रैल 6, 8, 10, 11, 12 (आरक्षित तिथियां: अप्रैल 13 व 15) को होगा। जेईई मेन सत्र-2 का आयोजन 6 अप्रैल से होगा। सीबीएसई की परीक्षाएं हालांकि एक दिन पहले 5 अप्रैल को ही खत्म होंगी लेकिन अधिकांश 12वीं साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के एग्जाम 23 मार्च को कंप्यूटर साइंस के पेपर के साथ ही खत्म हो जाएंगे। ऐसे में तैयारी करने के लिए काफी दिनों का समय मिल जाएगा।
- एमबीबीएस व बीडीएस समेत मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए नीट 2023 का आयोजन करीब एक माह बाद 7 मई को किया जाएगा। 
- विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा सीयूईटी 21 मई से 31 मई तक होगी। सभी परीक्षाओं का शेड्यूल पहले जारी होने से स्टूडेंट्स को काफी आसानी होगी। सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल भी क्लैश नहीं हो रहा है।

सीबीएसई प्रैक्टिकल एग्जाम के नियम
दो जनवरी से शुरू होनेवाली सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटरनल एसेसमेंट को लेकर बोर्ड ने गाइडलाइन व एसओपी जारी किया है। कहा है कि 14 फरवरी को परीक्षा खत्म होगी। इस बीच ही स्कूलों को प्रैक्टिकल के अंक व ग्रेड को अपलोड करना होगा। परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम से ही अपस्थिति मार्क करनी होगी। अगर परीक्षा के दिन किसी कारणवश कोई छात्र अनुपस्थित होता है तो उसमें रिशिड्यूल्ड मार्क करना होगा। बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा शेड्यूल के बीच ही वैसे छात्रों का परीक्षा पुन निर्धारित की जाएगा। बोर्ड द्वारा निर्धारित शेड्यूल से अलग किसी प्रकार के विशेष अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

बोर्डने कहा है कि 10वीं की परीक्षा के लिए एक्सटर्नल एक्जामिनर नहीं नियुक्त किए जाएंगे। वहीं 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से सभी स्कूलों में एक्सटर्नल एक्जामिनर नियुक्त किए जाएंगे। एक्सटर्नल एक्जामिनरों को परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले स्कूल के प्रयोगशाला का निरीक्षण करना है, जिसमें प्रयोगशाला में जरूरी उपकरण, रसायन आदी की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

प्रायोगिक परीक्षा में 30 परीक्षार्थियों का होगा समूह
सीबीएसई की 12वीं प्रायोगिक परीक्षा में एक साथ 30 परीक्षार्थी शामिल होंगे। स्कूल द्वारा एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स) के आधार पर परीक्षार्थियों को समूह में बांटा जाएगा। वहीं बोर्ड द्वारा प्रायोगिक परीक्षा के लिए विषयवार तीन-तीन शिक्षकों का समूह बनाया गया है। इसमें असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट, लैब असिस्टेंट और लैब बेयरर होंगे।

ज्ञात हो कि जिस स्कूल में जिस दिन प्रायोगिक परीक्षा होगी, उसका अंक उसी दिन स्कूल द्वारा अपलोड किया जाएगा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें