Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE Class 12 Term 1 Result 2022 : cbse 12th result likely to be declared today cbseresults nic in

CBSE Class 12 Term 1 Result 2022 : आज जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं टर्म-1 रिजल्ट, cbseresults.nic.in पर कर सकेंगे चेक

CBSE Class 12 Term 1 Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 10वीं के बाद 12वीं टर्म-1 रिजल्ट ( CBSE 12th Term 1 Result 2022 ) भी जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी अपना परीक्षा...

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 12 March 2022 06:19 AM
share Share

CBSE Class 12 Term 1 Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 10वीं के बाद 12वीं टर्म-1 रिजल्ट ( CBSE 12th Term 1 Result 2022 ) भी जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। उम्मीद की जा रही थी कि सीबीएसई पहले 12वीं टर्म 1 का रिजल्ट जारी करेगा लेकिन बोर्ड ने पहले 10वीं का परिणाम जारी कर दिया। इससे पहले सीबीएसई ने शुक्रवार को उन खबरों को फर्जी बताया था जिनमें कक्षा 12वीं की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम शुक्रवार दोपहर 2 बजे जारी किए जाने की बात कही गई थी। सीबीएसई ने एक फोटो शेयर की जिसमें बोर्ड के ट्विटर अकाउंट की फोटो के साथ लिखा गया था कि कक्षा 12वीं की टर्म-1 परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार दोपहर दो बजे जारी होगा। सीबीएसई ने इस फोटो को ट्वीट करते हुए इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया। 

CBSE Term 1 Results 2021: रिजल्ट आने के बाद, ऐसे कर सकेंगे चेक
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट , cbse.nic.in. देखें।
स्टेप 2- 'CBSE 12th Result 2022" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और डेट ऑफ बर्थ सबमिट करें।
स्टेप 4-  रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 5-इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

सीबीएसई ने शुक्रवार को 10वीं 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा की डेटशीट ( CBSE Term 2 Time Table 2022 ) जारी कर दी। परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 24 मई को और 12वीं की परीक्षा 15 जून को खत्म होंगी। परीक्षाओं का समय सुबह 10:30 बजे से होगा। इस बार परीक्षा ( CBSE 10th 12th Term 2 Exam Date Sheet 2022 )  दो शिफ्टों में आयोजित नहीं की जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। छात्र cbse.gov.in व cbseacademic.nic.in पर जाकर 

सीबीएसई टर्म-2 12वीं डेटशीट (प्रमुख विषयों की तिथियां)
28 अप्रैल - बायोटेक्नोलॉजी /रिटेल/इलेक्ट्रानिक टेक्नोलॉजी/फूड न्यूट्रिशन/लाइब्रेरी साइंस
2 मई - हिंदी कोर व इलेक्टिव
4 मई - वेब एप्लीकेशंस / होर्टिकल्चर
6 मई - सोशोलॉजी
7 मई - केमिस्ट्री 
10 मई - डिजाइन, फूड प्रोडक्शन
13 मई - इंग्लिश कोर व इलेक्टिव
17 मई - बिजनेस स्टडीज / बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
18 मई - ज्योग्राफी 
19 मई - फैशन स्टडीज 
20 मई- फिजिक्स 
21 मई - योग/ एआई
23 मई - अकाउंटेंसी 
24 मई - पॉलिटिकल साइंस 
25 मई - होम साइंस
26 मई - कोस्ट अकाउंटिंग / शॉर्टहैंड 
28 मई - इकोनॉमिक्स
30 मई - बायोलॉजी 
31 मई - उर्दू, इंश्योरेंस, मल्टीमीडिया, टेक्सेशन 
1 जून - एग्रीकल्चर, बैंकिंग, मास मीडिया 
2 जून - फिजिकल एजुकेशन 
4 जून - एनसीसी, शॉर्टहैंड इंग्लिश
6 जून - पेंटिंग , कमर्शियल आर्ट
7 जून  - मैथ्स
9 जून - टूरिज्म
10 जून - हिस्ट्री 
13 जून - कंप्यूटर साइंस 
14 जून - संस्कृत कोर
15 जून - साइकोलॉजी
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें