Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE Boards 2024 You will get full marks in accounts subjects see last yearquestion paper

CBSE Boards 2024: अकाउंट्स में मिलेंगे फुल मार्क्स, यहां से करें प्रैक्टिस

अगर आप चाहते हैं सीबीएसई बोर्ड में आपके अकाउंट्स विषय में अच्छे मार्क्स आएं तो यहां हम आपके लिए पिछले वर्ष के सैंपर पेपर लेकर आए हैं, जिनसे आप प्रैक्टिस कर सकते हैं। यहां जानते हैं इनके बारे में

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 1 Jan 2024 04:06 PM
share Share

CBSE Boards 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 15 फरवरी से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन करने जा रहा है। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी। बता दें, सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के लिए पेपर पैटर्न को समझने के लिए साल 2019 के प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। वहीं आज हम आपको कक्षा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के अकाउंट्स विषय के प्रश्न पत्र के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें, इस साल अकाउंट्स विषय की परीक्षा का आयोजन 23 मार्च, 2024 को किया जाना है। अगर आप अकाउंट्स विषय में अच्छे मार्क्स हासिल करना चाहते हैं तो इन प्रश्न पत्रों से तैयारी कर सकते हैं। बता दें, अभी परीक्षा शुरू होने में कुछ समय बाकी है। ऐसे में छात्र इस समय का अच्छा उपयोग कर सकते हैं।

अकाउंट्स विषय की तैयारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अकाउंटेंसी में वही छात्र सफल हो सकते हैं, जो इसके कॉन्सेप्ट समझ सके। परीक्षा में फुल मार्क्स हासिल करने के लिए सबसे पहले परीक्षा सिलेबस को समझना महत्वपूर्ण है। अब तक कई स्कूलों ने सिलेबस को कवर कर लिया होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है वह अब अपनी रिवीजन शुरू कर लें और एक टाइमटेबल बनाएं। ताकि आप अपनी तैयारी को प्राथमिकता दें सकें।

बनाएं टाइम टेबल, शुरू कर दें रिवीजन

अकाउंटेंसी में वही छात्र सफल हो सकते हैं, जो इसके कॉन्सेप्ट समझ सके। परीक्षा में फुल मार्क्स हासिल करने के लिए सबसे पहले परीक्षा सिलेबस को समझना महत्वपूर्ण है। अब तक कई स्कूलों ने सिलेबस को कवर कर लिया होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है वह अब अपनी रिवीजन शुरू कर लें और एक टाइमटेबल बनाएं। ताकि आप अपनी तैयारी को प्राथमिकता दें सकें।

अकाउंटेंसी की तैयारी के लिए सबसे पहले किताबों के सभी विषयों को पढ़ लीजिए और  उसी के अनुसार, नोट्स बना लें। इसी के साथ उन टॉपिक्स पर निशान जरूर लगा लें, जिनमें आप कमजोर हैं।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें