Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE Board Class 12th Result 2022 declared Board not releasing toppers merit list

CBSE Board Class 12th Result 2022: बोर्ड ने नहीं जारी की टॉपर्स लिस्ट, जानें क्यों लिया गया मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला

CBSE Board Class 12th Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 22 जुलाई, 2022 को सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 वीं का परिणाम 2022 घोषित किया है। इस साल सीबीएसई ने टॉपर्स सूची जारी नहीं की है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 22 July 2022 07:15 AM
share Share

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 22 जुलाई, 2022 को सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 वीं का परिणाम 2022 घोषित किया है। इस साल सीबीएसई ने टॉपर्स सूची जारी नहीं की है और न ही मेरिट सूची जारी की है।

छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए टॉपर्स के नाम और मेरिट सूची जारी नहीं करने का यह निर्णय लिया गया। इस संबंध में बोर्ड ने अपने छात्रों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं की है। हालांकि, बोर्ड उन 0.1 प्रतिशत छात्रों को योग्यता प्रमाण पत्र जारी करेगा, जिन्होंने विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं।

इस साल कुल पास प्रतिशत 92.71 प्रतिशत है, जो पिछले साल की तुलना में कम है। त्रिवेंद्रम जिले ने 98.83 प्रतिशत के साथ परीक्षा में टॉप किया है, इसके बाद दूसरे स्थान पर बेंगलुरु ने 98.16 प्रतिशत और चेन्नई ने 97.79 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है। 94.54 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की है और 91.25 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा पास की है।

परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट cbse.gov.in पर भी चेक किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें