Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE 12th topper Divyanshi told how she used to study even formulas like maths in Sanskrit

CBSE 12th result: टॉपर दिव्यांशी ने बताया कैसे करती थी पढ़ाई, संस्कृत में भी होते हैं गणित जैसे फार्मूले

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। टॉपर दिव्यांशी जैन कहतीं है कि भले ही लोगों को इतिहास जैसे विषयों को पढ़ने और याद करने में दिक्कत होती है लेकिन,...

CBSE 12th result: टॉपर दिव्यांशी ने बताया कैसे करती थी पढ़ाई, संस्कृत में भी होते हैं गणित जैसे फार्मूले
Deep Pandey हिन्दुस्तान टीम, लखनऊMon, 13 July 2020 11:23 AM
हमें फॉलो करें

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। टॉपर दिव्यांशी जैन कहतीं है कि भले ही लोगों को इतिहास जैसे विषयों को पढ़ने और याद करने में दिक्कत होती है लेकिन, उन्होंने कभी विषयों को रटने को कोशिश भी नहीं की। इतिहास को कहानी के रूप में समझा। संस्कृत भी गणित के जैसे फार्मूले होते हैं। उनको याद किया। फिलहाल, दिव्यांशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई करने का फैसला लिया है।

दिव्यांशी को इतिहास, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र और इंश्योरेंस जैसे विषयों में शत प्रतिशत अंक मिले हैं। दिव्यांशी जैन नवयुग रेडिएंस पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता राजेश प्रकाश जैन की गणेशगंज में दुकान है। 

यह है दिव्यांशी की रिपोर्ट कार्ड 
अंग्रेजी 100
संस्कृत 100
भूगोल 100
अर्थशास्त्र  100
इंश्योरेंस  100
इतिहास   100

इन होनहारों ने बढ़ाया राजधानी का मान : रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र यश अग्रहरी ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी स्कूल की श्रेया को भी 97.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। आरएलबी के रितिक वर्मा ने 97.6 प्रतिशत और  आस्था त्रिपाठी व समीन ने 97.4 प्रतिशत अंक पाए हैं। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के छात्र देव सिंह को 97 प्रतिशत और हर्ष कुमार गुप्ता को 96 प्रतिशत अंक पाकर परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।  अवध कॉलिजिएट की छात्रा खुशी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 

 

 


 

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें